लाइव टीवी

बरेली की बर्फी, न्यूटन से स्त्री तक, ये सात फिल्में Rajkumar Rao को बनाती हैं बॉलीवुड का 'राजकुमार'

Updated Jul 21, 2021 | 21:58 IST

Rajkumar Rao Films: राजकुमार राव पिछले 10 साल से अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में राज कर रहे हैं। आज हम एक्टरर की सात फिल्में बता रहे हैं जिसने राजकुमार राव को बॉलीवुड का राजकुमार बनाया...

Loading ...
Rajkumar Rao
मुख्य बातें
  • राजकुमार राव अपनी एक्टिंग से हर बार फैंस को इंप्रेस करते हैं।
  • राजकुमार राव ने करियर की शुरुआत जटिल फिल्म शाहिद से की थी।
  • फिल्म बरेली की बर्फी में राजकुमार राव की कॉमिक टाइमिंग ने सबको इंप्रेस किया था।

मुंबई. राजकुमार राव अपनी बैक-टू-बैक तीन बेहतरीन फिल्मों के साथ साल अपने नाम कर रहे हैं। फिल्म रूही में अपनी एक्टिंग से छाप छोड़ चुके राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म बधाई दो के लिए कमर कस रहे हैं। राजकुमार राव ने पिछले 10 साल में कई बेहतरीन फिल्में दी है। आज हम उनकी सात फिल्मों के बारे में बताते है जो साबित करती हैं कि वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के 'राजकुमार' हैं।

राजकुमार राव ने अपने करियर की शुरुआत ही एक जटिल फिल्म शाहिद से की थी। वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी के जीवन पर आधारित यह फिल्म राजकुमार राव के करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्मो में से एक मानी जाती है। विशेष रूप से, अभिनेता को फिल्म के लिए अपना पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

ट्रैप्ड
ट्रैप्ड फिल्म राजकुमार ने न केवल अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया, बल्कि उन्होंने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया। एक अपार्टमेंट में बंद एक असहाय निवासी की तरह दिखने के लिए, अभिनेता ने काफी किलो तक वजन कम किया। ट्रैप्ड का मुंबई फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था, जहां पर इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला था।

बरेली की बर्फी
जकुमार कई शैलियों के अभिनेता के रूप में जाने जाने जाते हैं। उन्होंने बरेली की बर्फी में अपनी कॉमिक टाइमिंग से सभी को चौंका दिया। प्रीतम विद्रोही के साथ, पावरहाउस कलाकार ने अपने किरदार के दो अलग-अलग पहलुओं को सहजता से दिखाया था। अभिनेता ने फिल्म में अपने शानदार काम के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड तक जीता था।

न्यूटन
एक ईमानदार क्लर्क की भूमिका निभाते हुए, जो अपने काम को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। राजकुमार ने अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस के दिल पर अलग ही छाप छोड़ी थी। दर्शकों के मन में जो चीज थी, वह थी उनकी आंखों के जरिए हर चीजों को व्यक्त करने की उनकी क्षमता। दिलचस्प बात यह है कि न्यूटन ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी।

ओमेर्टा
ओमार्टा के जरिए एक और अलग जॉनर में प्रवेश करते हुए, राजकुमार ने क्राइम ड्रामा में अपने काम के लिए जोरदार वाहवाही बटोरी। अभिनेता ने आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की भूमिका निभाई, जो 1994 में चार विदेशी नागरिकों के अपहरण में शामिल था। जैसा कि किरदार की मांग और चुनौतीपूर्ण थी पर राजकुमार ने इसे स्क्रीन पर अपने अभिनय से आसान बना दिया।

स्त्री और लूडो
हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। राजकुमार राव ने स्त्री के साथ एक शानदार हिट दी। रोमांच और कॉमेडी दोनों को संतुलित करते हुए, अभिनेता ने फिर से अपने अभिनय को साबित किया। सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक के रूप में सम्मानित, राजकुमार ने फिल्म में एक बार फिर कॉमिक टाइमिंग से सभी का दिल जीत लिया है।

साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलाज हुई लूडो से राजकुमार ने एकतरफा प्रेमी में जान फूंक दी। मिथुन दादा की ताल को पकड़ते हुए, अभिनेता ने डार्क कॉमेडी में सबसे शानदार प्रदर्शनों में से एक  दिया। वह पर्दे पर प्यारे और चार्मिंग बन चमके।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।