लाइव टीवी

Suniel Shetty on Salman Khan: सलमान खान को लेकर खुलकर बोले सुनील शेट्टी, बताया कैसे रहते हैं सुपरस्टार

Updated Jan 07, 2020 | 12:28 IST

Suniel Shetty on Salman Khan: सलमान खान और सुनील शेट्टी बहुत अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में सुनील ने सलमान को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने सलमान के बारे में काफी कुछ बताया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Suniel Shetty on Salman Khan
मुख्य बातें
  • सलमान खान के अच्छे दोस्त हैं सुनील शेट्टी
  • सलमान को लेकर सुनील ने की बातचीत
  • बताया- सलमान एक बैडरूम के अपार्टमेंट में रहकर भी खुश हैं

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के इंडस्ट्री में कई खास दोस्त हैं, सुनील शेट्टी भी उनमें से एक हैं। सलमान, सुनील की बेटी आथिया शेट्टी को साल 2015 में फिल्म हीरो से लॉन्च किया था। सलमान और सुनील की दोस्ती बॉलीवुड में मशहूर है। हाल ही में सुनील शेट्टी ने सलमान के बारे में खुलकर बात की।

एक वेबसाइट से बात करते हुए सुनील ने बताया कि सलमान मेरे बेहद करीबी हैं। हम हर दो महीने में मिलते हैं। हम बातचीत करते हैं। मैं हमेशा कहता था कि सलमान बेस्ट किड हैं। आज हर कोई इस बात को महसूस करता है। मैं हमेशा किसी ना किसी के लिए कुछ करते रहते हैं। इस दौरान सुनील ने ये भी बताया कि सलमान एक सुपरस्टार होते हुए भी बिल्कुल नॉर्मल जिंदगी जीते हैं।

सुनील के मुताबिक इतना नाम कमाने के बाद भी सलमान बहुत नम्र हैं। वे एक सुपरस्टार हैं जो अभी भी एक बेडरूम के अपार्टमेंट में रहते हैं। जो आज भी 'मम्मी-पापा ऊपर वाले फ्लोर पर और मैं नीचे' से संतुष्ट है। ये सब उनके और उनके परिवार के बारे में बहुत कुछ कहता है। इतना ही नहीं, उनके ड्राइवर, उनका स्टाफ, उनके मेकअप मैन, उनके हेयर ड्रेसर आज तक भी वही हैं, जो पहले थे। आप ऐसे लोगों पर शक भी नहीं कर सकते।

 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो 20 दिसंबर को ही सलमान की फिल्म दबंग 3 रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर नजर आईं थीं। हर साल की तरह इस साल भी ईद पर उनकी फिल्म आने वाली है। वे इस बार अपने फैंस को राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का तोहफा देंगे। इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।