लाइव टीवी

Sunny Leone Tik Tok: सनी लियोनी ने टिकटॉक वीडियो में दिखाई अपनी जर्नी, सपना चौधरी के गाने पर भी किया खूब डांस

Updated Dec 03, 2019 | 20:03 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sunny Leone Tik Tok Video: टिकटॉक वीडियो में सनी लियोनी की बचपन से लेकर अबतक की जर्नी है। वीडियो में सनी लियोनी बचपन की तस्वीर में बेहद क्यूट दिख रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सनी लियोनी।
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी अपने नए टिकटॉक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं।
  • वीडियो में सनी की बचपन से लेकर अब तक की जर्नी दिखाई गई है।
  • सनी इस वीडियो में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने हॉट फोटोज को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपना एक नया टिकटॉक वीडियो शेयर किया है जो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। टिकटॉक वीडियो में सनी लियोनी की बचपन से लेकर अबतक की जर्नी है। वीडियो में सनी लियोनी बचपन की तस्वीर में बेहद क्यूट दिख रही हैं। 
सनी लियोनी के इस टिकटॉक वीडियो में उनके यंग डेज की तस्वीर भी है। इसमें सनी बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। टिकटॉक वीडियो के बैकग्राउंड में फेमस फिल्म बाहुबली का म्यूजिक बज रहा है और लगातार उनके फोटोज चैंज हो रहे हैं। पहले फोटो में सनी रेड कलर की फ्रॉक पहने और हेयर क्लिप लगाए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरा फोटो उनके स्कूल डेज का है जिसमें वो यूनिफॉर्म पहने हैं। साथ ही अगला फोटो सनी लियोनी के स्ट्रग्लिंग डेज का है। 


सनी लियोनी के इस कोलाज टिकटॉक वीडियो में उनके फेमस सॉन्ग लैला मैं लैला गाने का फोटो और आखिर में एक रीसेंट फोटो शामिल है। इन फोटोज के साथ सनी ने अपने बचपन से लेकर अब तक की जर्नी दिखाई है। 

सनी लियोनी पहले भी कई टिकटॉक वीडियोज शेयर कर चुकी हैं जिसमें वो अपने फ्रेंड्स के साथ डांस करती नजर आई हैं। कुछ टाइम पहले सनी ने एक वेडिंग सेरेमनी से वीडियो शेयर किया था। इस टिकटॉक वीडियो में सनी प्रोपर पटोला गाने पर थिरकती दिखी थीं। 

सनी लियोनी का एक और टिकटॉक वीडियो फैन्स को खूब पसंद आया था। इसमें वो हरियाणवी सिंगर डांसर सपना चौधरी के गाने तेरी आंख्या का यो काजल पर जमकर डांस करती दिखी थीं। सनी के साथ में उनकी एक फ्रेंड भी खूब एंजॉय करती नजर आई थी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।