लाइव टीवी

सनी लियोनी को पति डेनियल वेबर की ये हरकत करती है परेशान, इसी वजह से अलग-अलग हैं दोनों के बाथरूम

Updated Apr 26, 2020 | 23:00 IST

Sunny Leone Husband annoying Habit: सनी लियोनी अपने पति डेनियल की इस हरकत के बेहद परेशान हैं। डेनियल कई सालों से ऐसा करते आ रहे हैं और सनी उन्हें अब तक नहीं बदल सकी हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सनी लियोनी।
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी घर में रहकर पति और बच्चों के साथ भी भरपूर वक्त बिता रही हैं।
  • सनी ने अब पति डेनियल से जुड़ी एक सबसे इरीटेटिंग हैबिट का खुलासा किया है।
  • डेनियल वेबर की ये वो हरकत है जिससे सनी लियोनी सबसे ज्यादा परेशान रहती हैं। 

सनी लियोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। सनी लगातार फैन्स के साथ अपनी बोल्ड बिकिनी फोटोज शेयर कर रही हैं। फिलहाल सनी लियोनी घर में रहकर पति और बच्चों के साथ भी भरपूर वक्त बिता रही हैं। अब हाल ही में सनी ने अपने पति डेनियल वेबर से जुड़ी एक सबसे इरीटेटिंग हैबिट का खुलासा किया है। डेनियल वेबर की ये वो हरकत है जिससे सनी लियोनी सबसे ज्यादा परेशान रहती हैं। 
सनी लियोनी बताती हैं कि जब डेनियल वेबर शेव करते हैं तो उनके बाल सिंक पर फैल जाते हैं। मैं बस इतना चाहती हूं कि वो उस सिंक को साफ किया करें। लेकिन ये अच्छा है कि उनका अपना बाथरूम है और मेरा अपना बाथरूम है। तब तक डेनियल का बाथरूम गंदा ही रहता है जब तक मेरी साफ करने की बारी नहीं आ जाती है और मुझे फिर वो सारे बाल सफाई करने के लिए मिलते हैं। 


सनी लियोनी आगे कहती हैं कि बाथरूम साफ करने के बाद वो हमेशा डेनियल को याद दिलाती हैं कि इसे साफ रखें। ये बहुत ज्यादा जमा हो जाता है और इससे गंदगी फैलती है। 

सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर की इस हरकत के बेहद परेशान हैं। डेनियल कई सालों से ऐसा करते आ रहे हैं और सनी उन्हें अब तक नहीं बदल सकी हैं। आखिरकार सनी ने डेनियल को ऐसे ही एक्सेप्ट कर लिया है। 


डेनियल वेबर ने भी कुछ दिन पहले सनी लियोनी की इसी तरह की परेशान करने वाली हरकत के बारे में खुलासा किया था। डेनियल ने बताया था कि सनी लियोनी पूरा दिन सोती हैं, उनका बनाया हुआ खाना बहुत खराब होता है। वो आलसी हैं और पूरा दिन पजामा में घूमती हैं। डेनियल ने यह भी बताया था कि वो सारा दिन सेल्फी लेती रहती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।