लाइव टीवी

सनी लियोनी के पति ने खोली उनकी पोल, वीडियो शेयर कर बताया पूरा दिन करती हैं ये काम

Updated Apr 20, 2020 | 15:28 IST

सनी लियोनी के हाथ का बना खाकर परेशान हुए उनके पति डेनियल वीबर। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया वो बहुत आलसी हैं और पूरा दिन सोती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Sunny Leone with Husband Daniel Weber
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी के पति डेनियल वीबर ने शेयर की वीडियो
  • डेनियल ने बताया कि सनी बहुत खराब खाना बनाती हैं --
  • इसके साथ ही डेनियल ने यह भी बताया कि सनी पूरा दिन क्या काम करती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों घर पर ही हैं और अपनी फैमिली संग समय बिता रही हैं। इसके साथ ही वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और रोज खुद से जुड़े पोस्ट शेयर कर रही हैं। लेकिन हाल ही में उनके पति डेनियल वीबर ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि घर पर रहकर सनी इन दिनों क्या कर रही हैं।

डेनियल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया उसमें वो सनी की तारीफ करते सुनाई दे रहे हैं लेकिन हाथ में लिए प्लकार्ड के जरिए वो बिलकुल अलग बात बता रहे हैं। जहां एक तरफ वो बोल रहे हैं कि सनी के बनाए खाने की तारीफ कर रहे हैं और बता रहे हैं कि वो दिनभर बहुत खूबसूरत दिखती हैं तो वहीं प्लकार्ड में डेनियल ने बताया कि वो पूरा दिन सोती हैं, उनका बनाया हुआ खाना बहुत खराब होता है, वो आलसी हैं और पूरा दिन पजामा में घूमती हैं। डेनियल ने यह भी बताया कि वो सारा दिन सेल्फी लेती हैं।

डेनियल ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया और लिखा, 'सनी और मेरी तरफ से एक क्विक अपडेट। उम्मीद करता हूं कि आप सभी ठीक होंगे और उतने ही ठीक होगे जितने हम हैं।' इसके बाद सनी ने भी यह वीडियो शेयर किया और लिखा, 'मैंने अभी देखा ये। कल मैं आपको दिखाऊंगी कि डेनियल पूरे दिन क्या करता है। बदला लिया जाएगा।'

मालूम हो कि सनी और डेनियल ने 9 अप्रैल 2011 को शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं एक बेटी निशा कौर वीबर जिसे उन्होंने साल 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से गोद लिया था, उस समय निशा 21 महीने की थीं। इसके बाद 4 मार्च 2018 को दोनों सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बेटों अशर और नोह के पेरेंट्स बने।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।