लाइव टीवी

दोनों हाथों से एक साथ लिखने में माहिर थे सुशांत सिंह राजपूत, हैरत में डाल देगा ये VIDEO

Updated Jun 22, 2020 | 19:22 IST

Sushant Singh Rajput writing Video: सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दोनों हाथों से एक साथ लिखते हुए नजर आ रहे हैं।

Loading ...
सुशांत सिंह राजपूत
मुख्य बातें
  • दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत एक होनहार छात्र रहे थे
  • वह पढ़ाई में तेज होने के अलावा दोनों से लिखने में भी माहिर थे
  • सुशांत ने पढ़ाई बीच में छोड़कर एक्टिंग के जुनून को फॉलो किया था

सुशांत सिंह राजपूत ने छोटे पर्दे पर सफलता के झंडे गाड़ने के बाद बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का सिक्का जमाया था। वह कुछ ही सालों में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचाने बनाने में कामयाब रहे थे। बहुआयामी प्रतिभा के धनी सुशांत न केवल एक प्रतिभाशाली एक्टर थे बल्कि विज्ञान की दुनिया में बहुत दिलचस्पी रखते थे। उन्हें अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान के बारे में काफी नॉलेज थी। हालांकि, कम ही लोगों का मालूम है कि सुशांत दोनों हाथों से एक साथ लिखने में भी माहिर थे। सुशांत का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी दोनों हाथों से एक साथ लिखने के हुनर को देखा जा सकता है।

वीडियो में दिख रहा है कि सुशांत एक सफेद कागज पर दोनों हाथों से एक साथ कुछ लिख रहे हैं। वह बिना गलती किए लिखने का काम पूरा करते हैं। लिखने के बाद सुशांत मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। बता दें कि पटना के सेंट करेन हाई स्कूल में शुरुआती पढ़ाई करने के बाद सुशांत उच्च शिक्षा दिल्ली में हासिल की थी। उन्होंने पहले दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में पढ़ाई की और फिर दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उन्होंने कॉलेज की दाखिला प्रवेश परीक्षा में देशभर में सातवां स्थान हासिल किया था। सुशांत ने एक्टिंग के जुनून को फॉलो करने के लिए थर्ड इयर में कॉलेज छोड़ दिया था। 

देखें वीडियो...

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। उनके घर से पुलिस को कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ था। सुशांत की खुदकुशी के मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच में जुटी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों के कारण 34 वर्षीय सुशांत ने आत्महत्या की। पुलिस अब तक सुसाइड केस में 15 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।