लाइव टीवी

सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली वकील बोले- 'अपना एजेंडा चला रही हैं कंगना रनौत, करना चाहती हैं हिसाब चुकता'

Updated Aug 21, 2020 | 19:13 IST

Vikas Singh on Kangana Ranaut: सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली वकील विकास सिंह ने कहा है कि कंगना रनौत के कोई भी बयान का महत्व नहीं है। विकास सिंह के मुताबिक कंगना अपना एजेंडा चला रहीं हैं।

Loading ...
Vikas Singh, Kangana Ranaut
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली वकील विकास सिंह ने कंगना पर निशाना साधा है।
  • विकास सिंह ने कहा कि कंगना अपना एजेंडा चला रही हैं।
  • विकास सिंह ने कहा कि नेपोटिज्म को खारिज नहीं किया जा सकता है।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इसके लिए बॉलीवुड में नेपोटिज्म और मूवी माफिया को जिम्मेदार मान रही हैं। अब सुशांत के फैमिली वकील विकास सिंह ने कंगना पर कहा कि उनके बयान का कोई महत्व नहीं है। 

पिंकविला से बातचीत में विकास सिंह ने कहा- 'कंगना अपना एजेंडा चला रही हैं। वह उन लोगों पर हमला कर रही हैं, जिसके साथ उनकी व्यक्तिगत समस्या है। वह अपना हिसाब चुकाना चाहती हैं।' 

विकास सिंह ने आगे कहा कि- 'ऐसे लगता है कंगना अपनी ही धुन में हैं। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली द्वारा की गई एफआईआर में कंगना के किसी भी दावे क शामिल नहीं किया गया है।'  


 
नेपोटिज्म से नहीं कर सकते इंकार

विकास सिंह ने इंटरव्यू में हालांकि स्वीकार किया कि कंगना द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दे सही हैं। बकौल विकास सिंह- 'हर कोई जानता है कि फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म होता है। सुशांत ने भी भेदभदाव झेला था।'

विकास सिंह ने आगे कहा- 'केवल नेपोटिज्म के एंगल से ही इस केस की जांच हो ऐसा नहीं होना चाहिए। मुख्य मुद्दा है कि किस तरह से रिया चक्रवर्ती और उनके गैंगे ने सुशांत का शोषण कर उसे खत्म कर दिया।'

आदित्य पंचोली ने कहा- वापस लौटाएं पद्मश्री 
कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए आदित्य पंचोली ने एक चैनल को दिए इंटरव्‍यू में कहा कि- कंगना रनौत की नेपोटिज्म थ्योरी को फेल  हुई है। उन्हें अब अपना पद्म श्री अवॉर्ड लौटा देना चाहिए।'  

आदित्य पंचोल ने कहा कि- 'सुशांत के पिता ने जो FIR दर्ज कराई उसमें कहीं नेपाटिज्‍म का जिक्र नहीं है। कंगना रनौत ने सुशांत केस के बहाने जो भी आरोप लगाए वह गलत साबित हुए, ऐसे में उन्‍हें अपना सम्‍मान लौटाना चाहिए।' 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।