लाइव टीवी

तीन साल मन्नत मांगने के बाद हुआ था सुशांत सिंह राजपूत का जन्म, बेटे के निधन पर पिता ने तोड़ी चुप्पी

Updated Jun 25, 2020 | 20:44 IST

Sushant Singh Rajput Father: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के लगभग डेढ़ हफ्ते बाद उनके पिता ने चुप्पी तोड़ी है। सुशांत के पिता ने बताया कि सुशांत के जन्म से पहले उन्होंने तीन साल तक मन्नत मांगी थी।

Loading ...
Sushant Singh Rajput Father
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत के निधन के डेढ़ हफ्ते बाद उनके पिता ने चुप्पी तोड़ी है।
  • सुशांत के पिता ने बताया कि उन्होंने तीन साल तक मन्नत मांगी थीं।
  • सुशांत के पिता ने ये भी बताया कि कैसे वह बेटे की मौत के सदमे से उबर रहे हैं।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लगभग डेढ़ हफ्ते बाद उनके पिता के.के.सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुशांत के पिता ने अब बताया है कि सुशांत के जन्म से पहले उन्होंने कई जगह मन्नत मांगी थीं। 

पंजाब केसरी/नवोदय टाइम्स से बातचीत में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बताया कि- बहुत मन्नत मांगकर पैदा हुआ था सुशांत। तीन साल मन्नत मांगी थी उसके लिए। चार लड़कियों में ये एक लड़का था। जिनके लिए मन्नत मांगे हैं उनके साथ यही होता है। 

सुशांत के पिता ने कहा है कि- 'वाइफ की मौत के बाद मैं सुशांत के पास दिल्ली चले गए थे। वाइफ के मौत के बाद मैं काफी आध्यात्मिक हो गया था। वहीं, सुशांत बाद में मुझे बिना बताए मुंबई चला गया था। इसके बारे में उसने केवल अपनी बड़ी बहन नीतू को बताया था।'  

अफेयर के बारे में नहीं की बात
सुशांत के पिता ने बताया कि- 'सुशांत ने हमें फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कुछ भी नहीं बताया था। सुशांत में काफी लग्न और साहस था। इसके अलावा क्रिकेट का काफी शौकीन था। सुशांत को जब पहला सीरियल पवित्र रिश्ता मिला तब उन्होंने मुझे बताया।' 

सुशांत के पिता के मुताबिक- 'अंकिता लोखंडे के साथ अफेयर के बारे में वह ज्यादा बात नहीं करता था। इसके अलावा हम लोग भी उसे ज्यादा प्रेशर नहीं दिया करते थे। हम सोचते थे ये खुद समझदार था। हम कोई दबाव नहीं डालते थे।' 

आखिर में नहीं बताई कुछ बात 
सुशांत के पिता केके सिंह के मुताबिक आखिरी दिनों में क्या हुआ ये हम नहीं जानते।  सुशांत इस बारे में हमें कुछ नहीं बताता था। हम फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूर रहते थे। हमें चमक-दमक पसंद नहीं है। 

सुशांत के पिता कहते हैं कि- 'बेहद कम उम्र में उसका कद काफी बढ़ गया था। बाढ़ के वक्त उसने सवा करोड़ रुपए नागालैंड के सीएम को दिया था। इसके अलावा केरल में आई बाढ़ के दौरान उसने एक करोड़ रुपए डोनेट किए थे। उसकी किस्मत में ऐसा ही लिखा होगा।' 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।