लाइव टीवी

बेटे की मौत की खबर सुनकर बिगड़ी Sushant Singh Rajput के पिता की तबीयत,घरवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Updated Jun 14, 2020 | 19:22 IST

Sushant Singh Rajput Father Health: सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर से उनके गांव के लोग सदमे में हैं। बेटे की मौत के बाद सुशांत के पिता की तबीयत काफी बिगड़ गई है। वहीं, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading ...
Sushant Singh Rajput
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनका पैतृक गांव गमगीन है।
  • सुशांत सिंह राजपूत के पिता की तबीयत बिगड़ गई है।
  • सुशांत सिंह राजपूत की बहन मुंबई पहुंच गईं हैं।

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के भाभा अस्पताल में ले जाया गया है। सुशांत का शव उनके घर पर लटका हुआ मिला था। अब उनकी बहन हॉस्पिटल पहुंच गई हैं। वहीं, निधन की खबर सुनकर उनके पिता की तबीयत खराब हो गई है। 

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रोड्यूसर संदीप सिंह के साथ कूपर अस्पताल पहुंची हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर भाई को खोने का गम साफ झलक रहा है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत चार बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी सबसे बड़ी बहन चंडीगढ़ से पटना के लिए रवाना हो गईं हैं।

 IANS की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत के निधन की खबर सुनकर उनके पिता कृष्ण कुमार सिंह की तबीयत बेहद खराब हो गई है। वह बोलने की हालत में नहीं हैं। सुशांत के घर की देखभाल कर रहीं लक्ष्मी देवी ने बताया कि उन्हें ये बुरी खबर फोन के जरिए मिली।'
 

घर पर जमा हुए लोग 
सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक गांव बिहार के पूर्णिया जिले में हैं। निधन की खबर सुनते ही गांववाले उनके घर पर परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच गए हैं। सुशांत की आंटी और उनके कजिन भाई-बहनों को अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि उनके भाई दुनिया में नहीं रहे। 

सुशांत सिंह राजपूत की आंटी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, उनकी बहन ने कहा कि अभी हमें कुछ नहीं पता। सुशांत सिंह राजपूत के कजिन ने बताया कि 45 मिनट तक हमारी बात हुई। सबकुछ ठीक चल रहा था। अचानक से क्या हुआ पता नहीं चला। 

पुलिस ने शुरू की जांच 
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुशांत सिंह का ड्यूप्लेक्स बांद्र माउंट ब्लैंक अपार्टमैंट के छठे फ्लोर पर स्थित था।  उनके घर से को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।सुशांत ने आधी रात को अपने दोस्त महेश कृष्ण शेट्टी को आधी रात में फोन किया था। महेश ने फोन नहीं उठाया था। अब पुलिस महेश का भी बयान दर्ज करेगी।

सुशांत सिंह राजपूत के पब्लिसिस्ट ने आधिकारिक बयान जारी किया है। पब्लिसिस्ट ने लिखा- 'हमें ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। हम उनके फैंस से रिक्वेस्ट करते हैं कि उन्हें अपनी दुआओं में रखें। इसके अलावा दुख की घड़ी में प्राइवेसी का भी ध्यान रखें।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।