लाइव टीवी

गुब्बारे बेचने वाली महिला ने जब सुशांत सिंह राजपूत से की एक गुजारिश, एक्टर ने ऐसे पूरी की ख्वाहिश - Video

Updated Jun 17, 2020 | 21:19 IST

Sushant Singh Rajput Meet Balloon Seller Women: सुशांत सिंह राजपूत का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें सुशांत एक गुब्बारे बेचने वाली महिला के साथ वीडियो में नजर आ रहा है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सुशांत सिंह राजपूत।
मुख्य बातें
  • फैन्स लगातार सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।
  • कुछ दिन पहले सुशांत एक वीडियो में छोटी बच्ची को खाना खिलाते दिखे थे। 
  • अब सुशांत का गुब्बारे बेचने वाली महिला के साथ एक नया वीडियो सामने आया है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सभी लोगों को शॉक्ड कर दिया। अभिनेता ने रविवार को आत्महत्या कर ली। फैन्स लगातार सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। कुछ दिन पहले सुशांत सिंह का एक नया वीडियो सामने आया था जिसमें वो सोनचिड़िया सेट पर एक छोटी बच्ची को खाना खिलाते दिखे थे। 


अब सुशांत सिंह राजपूत का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें सुशांत एक गुब्बारे बेचने वाली महिला के साथ वीडियो में नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो सुशांत सिंह राजपूत के दयालु नेचर को दिखा रहा है। वीडियो में सुशांत को एक गुब्बारे बेचने वाली महिला के साथ फोटो क्लिक कराते हुए दिख रहे हैं।

दरअसल महिला सुशांत सिंह राजपूत को देखते ही उन्हें रोकती है। तब सुशांत शांति से उससे पूछते हैं कि वह क्या चाहती है? तो वह इशारों में कहती है कि साथ फोटो क्लिक करवाना चाहती हैं? तब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत विनम्रतापूर्वक उसके अनुरोध को स्वीकार करते है।


सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे सुशांत को याद
सुशांत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें उनका डाउन टू अर्थ व्यक्तित्व साफ नजर आ रहा है। यूजर्स सुशांत सिंह राजपूत का ये वीडियो देखकर काफी इमोशनल हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो ने मेरा दिल पिघला दिया है। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे और आपको बहुत मिस किया जाएगा। आप एक सच्चे रत्न थे जिसे हमने खो दिया है। काश आप देख सकते हैं कि कैसे आपको लोग कितना प्यार करते हूं और वो कितना आपको याद कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, 'दुनिया ने एक एंगल को खो दिया। यह देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए हैं। उम्मीद है कि अब आप एक बेहतर दुनिया में होंगे।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।