लाइव टीवी

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा से तापसी पन्नू ने मिलाया दोबारा हाथ, नई फिल्म में निभाएंगी शादीशुदा महिला का रोल

Updated Sep 08, 2019 | 20:43 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

फिल्म मुल्क में साथ काम करने के बाद तापसी पन्नू दोबारा अनुभव सिन्हा की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
तापसी पन्नू।
मुख्य बातें
  • तापसी पन्नू ने एकबार फिर से फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा से हाथ मिलाया है।
  • हाल ही में तापसी ने अनुभव के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
  • पहले तापसी और अनुभव एक साथ फिल्म मुल्क में काम कर चुके हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि तापसी ने एकबार फिर से फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा से हाथ मिलाया है। फिल्म मुल्क में साथ काम करने के बाद तापसी पन्नू दोबारा अनुभव सिन्हा की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। तापसी पन्नू की इस नई फिल्म का नाम थप्पड़ है और खास बात ये है कि इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अनुभव सिन्हा के ट्वीट को रीट्वीट कर दी है। 
तापसी पन्नू ने ट्वीट में एक फोटो शेयर की है इसमें वो डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ दिख रही हैं। उन्होंने लिखा, 'इस साल महिला दिवस को खुशहाल बनाएं। आप सभी महिलाओं से आपके पति के साथ 6 मार्च 2020 को थिएटर में मिलते हैं।' 


अनुभव सिन्हा की ये बॉलीवुड में 11वीं फिल्म है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे लिए 11 एक शुभ अंक रहा है। यह मेरी 11वीं फिल्म है और अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म भी। हमें आशीर्वाद दीजिए। ये फिल्म महिलाओं को समर्पित है, 6 मार्च 2020 को मिलते हैं।' 
फिल्म थप्पड़ की टीम फिलहाल उत्तप्रदेश में है। तापसी ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में बातचीत की थी। उन्होंने बताया था कि फिल्म एक बहुत ही अहम मुद्दे पर बेस्ड है। इस पर सिनेमा में पहले कभी बात नहीं हुई है। थप्पड़ में तापसी पन्नू एक शादीशुदा महिला का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म को लेकर और अनुभव सिन्हा के साथ दोबारा काम करने को लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।