लाइव टीवी

Taimur- Inaaya New Photo: सामने आई तैमूर- इनाया की नई तस्वीर, फोटो देख फैंस बोले- ये दोनों हैं सबसे क्यूट

Updated Dec 06, 2019 | 18:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Taimur and Inaaya New Picture: तैमूर अली खान और इनाया नौमी खेमू की नई तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों झूला झूलते दिख रहे हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।

Loading ...
Taimur Ali Khan and Inaaya Naumi Kemmu
मुख्य बातें
  • सामने आई तैमूर और इनाया की नई फोटो, सोशल मीडिया पर छाई
  • सोहा अली खान ने शेयर की फोटो, साथ में झूला झूलते नजर आए तैमूर और इनाया
  • मालूम हो कि तैमूर जल्द ही तीन साल के होने जा रहे हैं

बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल तैमूर अली खान और इनाया नौमी खेमू की हाल ही में एक फोटो सामने आई जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। दोनों की यह फोटो एक्ट्रेस सोहा अली खान ने शेयर की है।

सोहा ने जो फोटो शेयर की उसमें तैमूर और इनाया दोनों झूला झूलते हुए दिख रहे हैं। जहां तैमूर ग्रे टीशर्ट, ब्लू पैंट और शूज पहने हुए हैं और जीभ निकालकर शरारत भरे अंदाज में हैं। वहीं इनाया दो चोटी किए पिंक कलर की हुडी, पैंट्स और ग्रे शूज पहने नजर आ रहीं हैं लेकिन थोड़ी कंफ्यूज लग रहीं हैं। दोनों की यह तस्वीर काफी क्यूट है जो कि फैंस को भी काफी पसंद आ रही है और वो कमेंट कर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि यह दोनों सबसे ज्यादा क्यूट भाई बहन हैं। इसके अलावा सोहा ने दोनों की एक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की जिसमें दोनों ड्राइंग करते नजर आ रहे हैं।

पहले सामने आई थी ये फोटो

कुछ दिनों पहले दोनों की एक बेहद क्यूट फोटो सामने आई थी जिसमें तैमूर आइस्क्रीम खाते दिख रहे थे वहीं उनके पास बैठी इनाया जीभ निकालकर तैमूर की आइस्क्रीम को चखने की कोशिश कर रहीं हैं। इस फोटो को सोहा ने बाल दिवस के मौके पर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। 

इनाया की केयर करते हैं तैमूर

एक इंटरव्यू में सोहा ने बताया था कि तैमूर इनाया की बहुत केयर करते हैं। उन्होंने कहा था, 'अभी दोनों छोटे बच्चे हैं। कभी दोनों साथ खेलते हैं तो कभी एक दूसरे पर ध्यान नहीं देते, लेकिन मैंने देखा है कि तैमूर बहुत केयरिंग हैं। एक बार इनाया ने तीन बार तैमूर के बाल खींचे थे लेकिन उन्होंने (तैमूर ने) उसे कुछ नहीं कहा। कहीं ना कहीं वो जानता है कि ये परिवार है और इसलिए इनाया को बर्दाश्त करता है। दोनों एक दूसरे से सीख रहे हैं।' मालूम हो कि अक्सर दोनों की तस्वीरें सामने आती हैं जिसमें वो साथ में खेलते और मस्ती करते दिखते हैं। अब 20 दिसंबर को तैमूर तीन साल के होने जा रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।