लाइव टीवी

Taimur Ali khan Video: मम्मी करीना को छोड़ तैमूर ने थामा इनका हाथ, सामने आया स्टारकिड का ये वीडियो

Updated Jan 25, 2020 | 16:21 IST

Taimur Ali khan and kareena kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान आए दिन चर्चा में छाए रहते हैं। बता दें कि फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Loading ...
Taimur Ali khan
मुख्य बातें
  • तैमूर अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • इस वीडियो में उनकी मां करीना कपूर खान भी दिखाई दे रही हैं।
  • करीना कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी हैं।

बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड तैमूर अली खान अक्सर चर्चा में छाए रहते हैं। स्टारकिड का वीडियो और तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फैंस उनके किसी भी अंदाज को देखना मिस नहीं करना चाहते हैं। इसके साथ ही पैपराजी भी उनकी तस्वीर क्लिक करने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में तैमूर अली खान का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में तैमूर अली खान अपनी मां करीना कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में तैमूर अली खान पेपा पिग को देखकर उछलने लगते हैं। इस दौरान उनकी मां उन्हें कैमूर के सामने देखने को कहती हैं। लेकिन तैमूर पेपा पिग का हाथ थामने के बाद ही कैमरे की तरफ देखते हैं। इस दौरान उनका अंदाज वाकई फैंस का दिल जीत लेगा। बता दें कि उनका ये वीडियो यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में तैमूर लाइट ब्लू टी-शर्ट और जींस में दिखाई दे रहे हैं।

तैमूर अक्सर अपने पापा-मम्मी के साथ स्पॉट किए जाते हैं। वहीं बात करें करीना कपूर की तो एक्ट्रेस फिल्म गुड न्यूज की सफलता के बाद इन दिनों में तैमूर के साथ वक्त बिता रही हैं।

करीना कपूर पिछले दिनों नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी थी। शूटिंग के दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं सैफ अली खान इन दिनों अपनी नई फिल्म जवानी जानेमन के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। ऐसे में करीना इन दिनों अपने बेटे के साथ वक्त बिता रही हैं।

वहीं करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में वो एक बार फिर से आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।