लाइव टीवी

तैमूर अली खान ने शर्टलेस होकर लगा दी स्विमिंग पूल में दौड़, दूर खड़ी देखती रहीं करीना कपूर

Updated Aug 03, 2019 | 12:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

तैमूर अली खान की लंदन हॉलिडे डायरी से एक नई फोटो सामने आई है। फोटोज में करीना कपूर के बेटे तैमूर अपनी ही धुन में शर्टलेस होकर पूल में मस्ती करते दिख रहे हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
करीना कपूर और तैमूर अली खान।

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की फैन फॉलोविंग किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं हैं। इतनी कम उम्र में ही उनके करोड़ों फैन्स बन चुके हैं। यही वजह है कि जब-जब उनका कोई नया फोटो सामने आता है। वो सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो जाता है। हाल ही में तैमूर अली खान की लंदन हॉलिडे डायरी से एक नई फोटो सामने आई है। इस फोटो में तैमूर के साथ करीना कपूर भी नजर रही हैं। 
फोटोज में तैमूर अपनी ही धुन में शर्टलेस होकर पूल में दौड़ लगाते हुए मस्ती करते दिख रहे हैं। तैमूर के साथ पूल में और भी बच्चे नजर आ रहे हैं। वहीं साथ में केयर टेकर तैमूर अली खान को संभालती हुई नजर आ रही हैं। इसी फोटो में करीना कपूर भी दिख रही हैं जो कि दूर खड़ी होकर बेटे को खेलते हुए देख रही हैं। तैमूर अली खान की इस नई फोटो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। 


वैसे बता दें तैमूर लंबे टाइम से लंदन में ही हैं। तैमूर यहां अपने पेरेंट्स के साथ हॉलिडे एंजॉय कर रहे हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ यहां सोहा अली खान, कुणाल खेमू और उनकी बेटी इनाया भी साथ यहीं है। बहन इनाया के साथ खेलते हुए लगातार तैमूर की नई-नई फोटोज भी लंदन से सामने आती रहती हैं। 

लंदन में सैफ अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सैफ लंबे टाइम से इंडिया के बाहर हैं वहीं करीना इन दिनों रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में बतौर जज नजर आ रही हैं। इस शो की शूटिंग के लिए करीना लगातार मुंबई आती रहती हैं। वैसे करीना के पास इस शो के साथ अपकमिंग फिल्म तख्त, अंग्रेजी मीडियम और गुड न्यूज भी हैं। गुड न्यूज की शूटिंग पूरी हो चुकी है ये फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।