लाइव टीवी

आदर जैन की फैमिली के करीब आना चाहती हैं तारा सुतारिया, रणबीर कपूर के पास खरीदना चाहती हैं घर

Updated Jan 23, 2020 | 22:21 IST

Tara Sutaria Adar Jain: तारा सुतारिया और आदर जैन का रिलेशनशिप इन दिनों सुर्खियों में हैं। तारा अब कपूर फैमिली के करीब आना चाहती हैं। इसके लिए वह नए घर की तलाश कर रही हैं।

Loading ...
Adar Jain, Tara Sutaria
मुख्य बातें
  • तारा सुतारिया कपूर परिवार के करीब आना चाहती हैं।
  • तारा सुतारिया नए घर की तलाश में हैं। वह बांद्रा स्थित पाली हिल्स पर रहना चाहती हैं।
  • तारा रणबीर कपूर की बिल्डिंग में शिफ्ट होना चाहती हैं। 

मुंबई. तारा सुतारिया और रणबीर कपूर के भाई आदर जैन बी टाउन के नए कपल हैं। दोनों को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता है। अब तारा सुतारिया कपूर परिवार के करीब आना चाहती हैं। तारा रणबीर कपूर की बिल्डिंग में शिफ्ट होना चाहती हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक तारा सुतारिया नए घर की तलाश में हैं। वह बांद्रा स्थित पाली हिल्स पर रहना चाहती हैं। आपको बता दें कि इसी इमारत में रणबीर कपूर रहते हैं। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इस बिल्डिंग में तारा सुतारिया को अपार्टमेंट मिलना आसान नहीं है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक तारा और आदर जैन ने इस साल न्यू ईयर साथ मनाया था। न्यू ईयर और क्रिसमस के मौके पर तारा और आदर जैन  लंदन में गए थे। इससे पहले आदर ने तारा को एक वीडियो शेयर किया था- 'जब मैं तुम्हारे साथ होता हूं। तारा ने लिखा- हमेशा तुम्हारे साथ। 

तारा सुतारिया ने इससे पहले मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में आदर के साथ फ्रेंडशिप पर खुलकर बात की है। तारा सुतारिया ने कहा था कि-मुझे आदर जैन के साथ घूमना-फिरना बहुत ज्यादा पसंद है। वह मेरे लिए काफी स्पेशल हैं। 

तारा सुतारिया को आदर जैन के भाई के रोका सेरेमनी में भी देखा गया था। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गौरतलब है कि आदर जैन और तारा सुतारिया की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी।

तारा सुतारिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने पिछले साल फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मरजावा में नजर आई थीं। इसके अलावा वह फिल्म तड़प में नजर आ सकती है।           

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।