लाइव टीवी

28 फरवरी 5 बॉलीवुड न्यूज: अमिताभ बच्चन ने कराई आंख की सर्जरी, मुंबई सागा फिल्म का पहला गाना रिलीज

Updated Feb 28, 2021 | 21:16 IST

28 February Top Bollywood News in Hindi: हिंदी फिल्म जगत के सेलेब्स और फिल्मों से जुड़ी आज 28 फरवरी, रविवार को कई खबरें सामने आई हैं। एक नजर मनोरंजन जगत की 5 चर्चित खबरों पर।

Loading ...
आज 28 फरवरी की बड़ी बॉलीवुड खबरें
मुख्य बातें
  • अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी, सोमवार को लौटेंगे घर
  • मुंबई सागा फिल्म से हनी सिंह का गाना हुआ रिलीज
  • कंगना रनौत ने किया तेजस फिल्म में अपने किरदार का खुलासा

मुंबई: हर दिन की तरह रविवार को भी बॉलीवुड की फिल्मी दुनिया और इससे जुड़े सितारों संबंधित कई खबरें सामने आई हैं। अमिताभ बच्चन ने अपनी आंख की एक छोटी सी सर्जरी कराई है और साथ ही मुंबई सागा फिल्म से जुड़ा हनी सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है। आज यानी 28 फरवरी को सेलेब्स से जुड़ी ऐसी कई सुर्खियां सामने आई हैं और इनमें से कुछ खास हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं आज रविवार की 5 चर्चित बॉलीवुड खबरों पर।

1. अमिताभ बच्चन ने कराई मोतियाबिंद की सर्जरी, सोमवार को अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज:
महानायक अमिताभ बच्चन की बीते शनिवार को तबीयत बिगड़ने की खबरें आई थीं और अपने ब्लॉग में उन्होंने बताया था कि उनकी सर्जरी होनी है। हाल में आए ताजा अपडेट के अनुसार अमिताभ बच्चन की आंखों में मोतियाबिंद था, जिसकी लेजर सर्जरी हुई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन सोमवार शाम तक अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस आ जाएंगे। 

2. मुंबई सागा के लिए हनी सिंह का गाना 'शोर मचेगा' हुआ रिलीज:

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म मुंबई सागा का एक गाना शोर मचेगा' रिलीज हो चुका है और इस गाने को हनी सिंह ने गाया है। हमेशा की तरह ही रिलीज होते ही शोर मचेगा गाना यूट्यूब के ट्रेंड पर छा गया और लगातार देखा जा रहा है। 

3. कंगना रनौत ने कराया माता-पिता के घर का मेकओवर, शेयर किया वीडियो:

अक्सर अपने रानीतिक और बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहने वालीं कंगना रनौत ने अपने माता-पिता के घर की सजावट कराई है और हाल ही में एक्ट्रेस ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एक्ट्रेस खाली समय के दौरान अपने परिवार के साथ समय बिताती हैं और लंबे समय बाद उनका पिता के साथ विवाद भी अब सुलझ गया है।

4. तेजस फिल्म में सिख वायुसेना ऑफिसर का किरदार निभाएंगी कंगना: 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज होनी हैं। कंगना अपनी फिल्म तेजस को लेकर भी चर्चा में हैं और इस फिल्म में वह भारतीय वायुसेना की अफसर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर एक्ट्रेस फैंस को सोशल मीडिया पर जानकारी देती रहती हैं। उन्होंने बताया है कि वह इस फिल्म में सिख भारतीय वायु सेना ऑफिसर का किरदार निभाने वाली हैं।

5. विक्की कौशल के भाई के साथ फिल्म में नजर आएंगी जान्हवी कपूर:
श्रीदेवी की बेटी और गुंजन सक्सेना:द कारगिल गर्ल फिल्म की अभिनेत्री जान्हवी कपूर जल्द उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म के हीरो विक्की कौशल के भाई के साथ एक साउथ फिल्म के रीमेक में काम करेंगी। फिल्म जगत में अपने कदम जमा रहीं जान्हवी सनी कौशल के साथ मलयालम की हिट फिल्म हेलन के रीमेक में काम करने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।