लाइव टीवी

Miss Universe 2019: मिस यूनिवर्स 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी वर्तिका सिंह, जानें उनकी खास बातें

Updated Dec 07, 2019 | 21:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

India's entry to Miss Universe 2019 Pageant Vartika Singh: वर्तिका सिंह मिस यूनिवर्स 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यहां जानें उनके बारे में खास बातें...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Miss Universe 2019 pageant: मिस डीवा यूनिवर्स वर्तिका सिंह के बारे में जानें खास बातें
मुख्य बातें
  • वर्तिका सिंह मिस यूनिवर्स 2019 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
  • वर्तिका के मॉडलिंग करियर के बारे में पैरेंट्स को भी नहीं था पता
  • यहां जानें कहां देख सकते हैं मिस यूनिवर्क 2019 का लाइव टेलीकास्ट

मिस यूनिवर्स इंडिया 2019 के खिताब से नवाजी गईं वर्तिका सिंह 68वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगीं। वर्तिका जल्द ही मिस यूनिवर्स की रेस में जुटने वाली हैं। ये कॉम्पिटिशन अमेरिका के जॉर्जिया में अटलांटा में होने वाला है। 

अमेरिका में ये पेजेंट 8 दिसंबर यानि रविवार को 7 बजे दिखाया जाएगा। वहीं इंडिया में इसे सोमवार सुबह 5:30 बजे देखा जा सकता है। इसे आप मिस यूनिवर्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस बड़े पेजेंट से पहले भारत की वर्तिका के बारे में जाने ये खास बातें।

वर्तिका का जन्म लखनऊ में हुआ था और उन्होंने Canossa Convent स्कूल से अपनी स्कूलिंग की। इसके बाद उन्होंने Isabella Thoburn कॉलेज से क्लिनिकल न्यूट्रीशियन और डायटेटिक्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ से पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स की डिग्री ली है।

वर्तिका ने मिस डीवा 2014 पेजेंट में हिस्सा लिया था, जिसमें वे टॉप 7 में रही थीं। उन्होंने मिस फोटोजेनिक का खिताब जीता था। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2015 में हिस्सा लिया और मिस ग्रैंड इंटरनेशन 2015 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यहां वे दूसरी रनर-अप रहीं। कॉम्पिटिशन के दौरान वर्तिका ने बेस्ट सोशल मीडिया अवॉर्ड जीता था और मिस पॉपलर टॉप 10 में रही थीं। इसके अलावा वे बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम सब-कॉनेट्सट में टॉप 20 में रहीं।

वर्तिका हेल्थकेयर एनजीओ प्योर ह्यूमन्स की को-फाउंडर हैं। वे उत्तर प्रदेश सरकार के साथ तपेदिक के बारे में समुदायों को जागरुक और शिक्षित करने के लिए भी काम कर रही हैं। उन्होंने साल 2017 में किंगफिशर मॉडल हंट कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया था। वे ऑफिशियल कलैंडर के मार्च और अक्टूबर पेज पर दिखी थीं। वर्तिका के फैशन रोल मॉडल रणवीर सिंह, महारानी गायत्री देवी, केंडल जेनर और विक्टोरिया बेकहम हैं।

वर्तिका के माता-पिता को शुरुआत में उनके मॉडलिंग करियर के बारे में नहीं पता था। आईएएनएस से हुई बातचीत में वर्तिका ने कहा कि जब मैंने अपने माता-पिता को बताया कि खूबसूरती की दुनिया मेरी करियर चॉइस है तो ये उनके लिए सांस्कृतिक झटका था। मेरे पैरेंट्स को पहले इस बारे में पता नहीं था। उन्हें एक अखबार से इस बारे में पता चला और उन्हें समझ नहीं आया कि इस पर कैसे प्रतिक्रिया दें। वहीं कॉम्पिटिशन की अगर बात करें तो हर भारतीय चाहता हैं कि वे ही इस पेजेंट को अपने नाम करें।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।