लाइव टीवी

Varun Dhawan की मौसी का निधन, सोनम कपूर- मलाइका अरोड़ा समेत कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Varun Dhawan Maasi passes away
Updated May 23, 2020 | 19:28 IST

Varun Dhawan Massi Dies: वरुण धवन की मौसी का निधन हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गायत्री मंत्र के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सोनम कपूर और मलाइका अरोड़ा समेत तमाम सेलेब्स ने शोक जताया।

Loading ...
Varun Dhawan Maasi passes awayVarun Dhawan Maasi passes away
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Varun Dhawan Maasi passes away
मुख्य बातें
  • एक्टर वरुण धवन की मौसी का निधन
  • बॉलीवुड एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
  • सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की मौसी का निधन हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी मौसी के साथ फोटो शेयर की है और इसके साथ गायत्री मंत्र लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

वरुण ने जैसे ही ये पोस्ट किया इसपर फैंस और सेलेब्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कमेंट कर दुख जताया। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी पोस्ट पर कमेंट कर श्रद्धांजलि दी। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कमेंट कर वरुण और उनके परिवार को इस दुख का सामना करने की ताकत के लिए कामना की।  

इन सेलेब्स ने भी जताया शोक

वरुण की मौसी के निधन पर शोक जताते हुए एक्ट्रेस सोफी चौधरी, दीया मिर्जा, नुसरत भरूचा, हुमा कुरैश और मौनी रॉय ने भी कमेंट किया। इसके अलावा रैपर हनी सिंह और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी शोक जताया। 

वरुण के रिश्तेदार को हुआ था कोरोना वायरस

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले वरुण धवन का परिवार एक रिश्तेदार के कोरोना की चपेट में आने से परेशान था। वरुण ने खुद इस बात की जानकारी दी थी कि उनके एक रिश्तेदार भी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गए हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए इसकी जानकारी दी थी और बताया था कि उनके यह रिश्तेदार अमेरिका में रहते हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल कवरुण की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी रिलीज हुई थी जो दर्शकों को पसंद आई। फिल्म में उनके अलावा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही भी थीं। अब वो सारा अली खान के साथ फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आएंगे जो कि साल 1995 में इसी टाइटल से रिलीज हुई फिल्म की रीमेक होगी। फिल्म को वरुण के पिता डेविड धवन डायरेक्ट करेंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।