लाइव टीवी

Remo D'souza Wedding: रेमो डिसूजा ने तीसरी बार की शादी, वरुण धवन बोले- लोग एकबार नहीं कर पाते और इन्हें देख लो

Updated Oct 07, 2019 | 22:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा एकबार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। रेमो की शादी को 20 साल पूरे हुए हैं और इस मौके पर रेमो ने तीसरी बार शादी रचा ली है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पत्नी लिजेल के साथ रेमो डिसूजा।
मुख्य बातें
  • डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने एक बार फिर से शादी कर ली है।
  • रेमो ने अपनी पत्नी लिजेल से वेडिंग एनिवर्सरी पर तीसरी बार शादी की है।
  • वेडिंग फंक्शन में फैमिली के अलावा वरुण धवन और श्रद्धा कपूर भी पहुंचे थे।

फिल्ममेकर और डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने एक बार फिर अपनी पत्नी से शादी कर ली है। जी हां, रेमो ने अपनी ही पत्नी लिजेल से तीसरी बार शादी कर ली है। दरअसल हाल ही में रेमो डिसूजा और लिजेल की शादी को 20 साल पूरे हुए हैं। इस मौके को और भी खास बनाते हुए रेमो और लिजेल ने पूरे क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ तीसरी बार शादी रचा ली है। शादी में रेमो और लिजेल दोनों की फैमिली शामिल हुई। साथ ही इसमें बॉलीवुड स्टार्स ने भी शिरकत की। 
रेमो डिसूजा और लिजेल की शादी में वरुण धवन भी पहुंचे थे। वरुण ने सोशल मीडिया पर फंक्शन की एक फोटो शेयर कर दोनों को एनिवर्सरी की बधाई देते हुए चुटकी भी ली। वरुण धवन ने लिखा, 'लोग एक बार नहीं करते आपने तीन बार कर ली। मुझे लगता है कि 3 लकी है।'

वरुण धवन के साथ शादी में श्रद्धा कपूर भी शामिल हुई थीं। आपको बताते चलें वरुण और श्रद्धा जल्द ही रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' पहले आई फिल्म एबीसीडी और एबीसीडी 2 का तीसरा पार्ट है। 


वरुण धवन ने हाल ही में स्ट्रीट डांसर थ्री डी की शूटिंग खत्म की है। रेमो डिसूजा द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म के लिए वरुण धवन ने तगड़ी फीस वसूली है। एक वेबसाइट के मुताबिक फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी के लिए 33 करोड़ रुपए लिए हैं। डांस बेस्ड इस फिल्म के लिए वरुण धवन से लेकर फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने तगड़ी मेहनत की है। फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।