लाइव टीवी

Varun-Natasha Wedding: क्या गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करने वाले हैं वरुण धवन? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Updated Feb 17, 2020 | 22:33 IST

Varun Dhawan on Wedding rumours with Natasha Dalal: हाल ही में वरुण धवन और नताशा दलाल के रोके की खबरें आईं थीं, जिस पर वरुण ने बताया था कि ऐसा कुछ नहीं है। अब उन्होंने शादी के सवाल पर जवाब दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Varun Dhawan on Wedding rumours with Natasha Dalal
मुख्य बातें
  • वरुण धवन ने नताशा दलाल के साथ शादी पर कही ये बात
  • पहले उड़ चुकी है रोके की खबर
  • वरुण धवन फिल्म कुली नं. 1 में नजर आने वाले हैं

बॉलीवुड सेलेब्स और अफवाहों का चोली-दामन का साथ है। अक्सर सेलेब्स की डेटिंग, ब्रेकअप और शादी की खबरें आती रहती हैं। पिछले काफी लंबे वक्त से बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की चर्चा है। लेकिन अब तक दोनों में से किसी ने भी इस पर हामी नहीं भरी है। 

हाल ही में वरुण और उनका परिवार नताशा के घर नजर आया था, जिसके बाद उनकी रोका सेरेमनी की खबरें आने लगी थीं। लेकिन वरुण ने ट्वीट कर इससे इंकार किया था। अब वरुण ने अपनी शादी को लेकर बात की। हाल ही में वरुण धवन 65वें अमेजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में पहुंचे। यहां रेड कार्पेट पर उन्होंने अपनी शादी को लेकर जूम से चर्चा की।

शादी के सवाल पर वरुण ने दिया ये जवाब
दरअसल वरुण से पूछा गया कि वे अपनी शादी की अफवाहों से कैसे डील करते हैं। इस पर स्ट्रीट डांसर 3डी एक्टर ने बताया कि ये जैसे मुझे लगता है कि ये जैसे मैं डील कर रहा हूं, वैसे सारे जो बच्चे हैं हमारे देश में, वो लोग भी वैसे ही डील करते हैं। क्योंकि ये चलता रहता है। बात ये है कि कोई भी इसके बारे में सही नहीं है। उन्होंने बताया कि कुछ भी फिक्स नहीं है, जब ये होगा तो आपको पता चल जाएगा।

रोका सेरेमनी की उड़ी थी अफवाह
आपको बता दें कि दरअसल कुछ दिन पहले ही वरुण धवन अपने परिवार के साथ नताशा दलाल के घर पहुंचे थे। ये सभी स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे थे। जिसके बाद दोनों के रोका की अफवाह उड़ने लगी। इस पर वरुण धवन ने ट्वीट करते हुए इन खबरों को गलत बताया। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो स्ट्रीट डांसर 3डी के बाद अब वरुण कुली नं. 1 में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ सारा अली खान दिखेंगी। ये फिल्म 1 मई 2020 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।