लाइव टीवी

एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा की गोद में नजर आईं नन्हीं वमिका, विराट कोहली ऐसे निभा रहे हैं पापा की ड्यूटी

Updated Mar 22, 2021 | 09:56 IST

Virat Anushka At Airport: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी बेटी के साथ वक्त बिता रहे हैं। टी20 सीरीज के बाद विराट और अनुष्का को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनके साथ नन्हीं वमिका भी थीं।

Loading ...
Virat Kohli And Anushka Sharma
मुख्य बातें
  • विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
  • अनुष्का के गोद में नन्हीं वमिका भी थीं।
  • अनुष्का शर्मा ग्रे कलर के टॉप में नजर आ रही हैं।

मुंबई. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 3-2 से टी20 सीरीज जीतने के बाद अब वनडे सीरीज के लिए रवाना हो गए हैं। विराट कोहली को एयरपोर्ट में वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वमिका के साथ स्पॉट किया गया। 

वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान अनुष्का की गोद में नन्हीं वमिका नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा ग्रे कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। उन्होंने मास्क पहना हुआ है। 

विराट कोहली टीम इंडिया की शर्ट और लोवर में स्पॉट किए गए। विराट लगेज को संभालते हुए नजर आ रहे हैं। विराट का चेहरा भी मास्क से ढका हुआ है। विरुष्का के अलावा हार्दिक पांड्या और नताशा भी अपने बेटे के साथ स्पॉट हुए। 

दो महीने की हुईं वमिका 
आपको बता दें कि वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। बेटी के दो महीने पूरे होने पर अनुष्का ने केक काटते हुए फोटो इंस्टा स्टोरी शेयर की थी। इससे पहले 01 फरवरी को अनुष्का ने भी बेटी वामिका की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 

फोटो को शेयर कर उन्होंने बेटी के नाम का खुलासा भी किया था। अनुष्का ने लिखा था, 'हम एक साथ प्यार से रहे लेकिन अब नन्हीं वामिका इसे एक अलग स्तर पर ले गई हैं। आंसू, हंसी, परेशानी, आनंद ये सभी इमोशन हर कुछ ही मिनट में महसूस करते हैं। प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।' 

महिला दिवस में भी किया था पोस्ट 
विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अनुष्का और बेटी वमिका की फोटो पोस्ट की थी। विराट ने लिखा, 'एक बच्चे के जन्म को देखना एक इंसान के लिए सबसे अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है। 

विराट आगे लिखते हैं, 'इसका साक्षी होने के बाद, आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है। मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत और दयालु महिला और उसकों जो अपनी मां की ही तरह बनने वाली है, महिला दिवस की बधाई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।