लाइव टीवी

Vivek Oberoi in Maldives: मालदीव में समय बिता रहे विवेक ओबेरॉय, पत्नी प्रियंका संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Updated Dec 01, 2020 | 09:57 IST

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों मालदीव में अपनी फैमिली संग समय बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Vivek Oberoi with Wife Priyanka Alva Oberoi
मुख्य बातें
  • परिवार संग मालदीव में समय बिता रहे एक्टर विवेक ओबेरॉय।
  • विवेक ने सोशल मीडिया पर पत्नी प्रियंका संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।
  • विवेक और प्रियंका शाम के समय पूल में नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड से लेकर टीवी एक्टर्स पिछले कुछ समय से मालदीव्स में छुट्टियां मनाने जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है वो है एक्टर विवेक ओबेरॉय का। विवेक इन दिनों अपनी फैमिली के साथ मालदीव में समय बिता रहे हैं। 

विवेक ने पत्नी संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

विवेक ने हाल ही में अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो शाम के समय पूल में नजर आ रहे हैं। यह फोटोज काफी खूबसूरत हैं जो उनके फैंस को भी पसंद आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर कर विवेक ने लिखा, 'सूर्यास्त... हमारा जादुई समय।'  विवेक के फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट कर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। 

बच्चों संग शेयर की थी फोटोज

इससे पहले विवेक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें प्रियंका के अलावा उनके दोनों बच्चे, बेटा विवान वीर ओबेरॉय और बेटी अमेया निर्वाना ओबेरॉय भी नजर आ रहे हैं। तो वहीं वो प्रियंका संग साइकिल चलाते हुए भी दिखे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक पिछले साल रिलीज हुई फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोल निभाया था। अब विवेक हॉरर- थ्रिलर फिल्म रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर में नजर आएंगे। इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी नजर आएंगी। यह पलक की डेब्यू फिल्म है। वहीं दूसरी तरफ विवेक ने प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी डेब्यू फिल्म Iti- Can You Solve Your Own Murder की घोषणा की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।