लाइव टीवी

साजिद-वाजिद जोड़ी के Wajid Khan की मौत पर स्तब्ध बॉलीवुड, प्रियंका-प्रीति जिंटा समेत सितारों ने जताया शोक

Updated Jun 01, 2020 | 06:49 IST |

Celebs reaction on Wajid Khan demise: संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद में से वाजिद खान का निधन हो गया है। बॉलीवुड में शोक की लहर है और सेलेब्स ट्वीट कर शोक जता रहे हैं।

Loading ...
Celebs reaction on Wajid Khan demise
मुख्य बातें
  • साजिद खान के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर
  • साजिद की मौत से शॉक्ड है बॉलीवुड
  • सितारों ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

साल 2020 बॉलीवुड के लिए सबसे बुरा साबित हो रहा है। पूरी दुनिया जहां कोरोना वायरस की मार झेल रही है, वहीं बॉलीवुड से एक के बाद एक बुरी खबरें आ रही हैं। इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज एक्टर्स को खोने के बाद बॉलीवुड को फिर एक बड़ा झटका लगा है। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान का निधन हो गया है।

वाजिद के निधन से पूरी इंडस्ट्री सकते में है। कम उम्र में ही वाजिद के दुनिया छोड़कर चले जाने पर बॉलीवुड सितारे यकीन नहीं कर पा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनू निगम और प्रीति जिंटा तक, सेलेब्स ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है।

सेलेब्स ने जताया दुख

वरुण धवन ने अपने पिता डेविड धवन के साथ वाजिद की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मैं ये खबर सुनकर शॉक्ड हूं। वाजिद भाई मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीबी थे। वे सबसे ज्यादा सकारात्मक लोगों में से एक थे। हम आपको याद करेंगे वाजिद भाई। संगीत के लिए आपका शुक्रिया।

प्रीति जिंटा ने वाजिद खान के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं उन्हें brother from another mother कहती थी। वे बेहद प्रतिभाशाली होने के अलावा बहुत जेंटल और अच्छे थे। मेरा दिल टूट गया है कि मुझे वाजिद खान को गुडबाय कहने का मौका भी नहीं मिला। मैं आपको और हमारे जैम सैशन को हमेशा याद करूंगी। जब तक कि हम फिर से मिलेंगे #RIP'

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दुखद खबर। एक चीज जो मुझे वाजिद भाई की हमेशा याद रहेगी, वह उनकी हंसी है। हमेशा मुस्कुराते रहना। आप बहुत जल्दी चले गए। मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें दोस्त। आप मेरी प्रार्थना में हैं।'

सिंगर अदनान सामी में लिखा, 'मैं शॉक्ड हूं!! मैंने एक प्यारे भाई वाजिद को खो दिया है! मैं इस दुखद खबर उबर नहीं सकता। हे भगवान, दया करो।' देखें सेलेब्स के ट्वीट्स...

कई फिल्मों में दिया म्यूजिक

आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में वाजिद ने साजिद के साथ मिलकर दबंग 3, पागलपंती, सत्यमेव जयते, दावत-ऐ-इश्क, तेवर जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज किया था। उन्होंने हाल ही में आए सलमान खान के गाने 'भाई भाई' का भी म्यूजिक दिया था। ये गाना ईद के मौके पर रिलीज हुआ था। संगीतकार होने के साथ-साथ वाजिद एक सिंगर भी थे और कई फिल्मों के लिए गाने गा चुके हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।