लाइव टीवी

Throwback: ऐश्वर्या राय के इस लुक को देख वेंडेल रॉड्रिक्स ने उठाया था सवाल, डिजाइनर पर निकाला गुस्सा 

Updated Feb 13, 2020 | 09:05 IST

Wendell Rodricks on Aishwarya Rai look: बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का हाल ही में निधन हो गया है। 59 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली है। 

Loading ...
Wendell Rodricks
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या राय के लुक पर वेंडेल रॉड्रिक्स ने उठाया था सवाल।
  • ऐश्वर्या राय के अलावा उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के भी लुक पर सवाल उठाए थे।
  • बीते दिनों वेंडेल रॉड्रिक्स ने 59 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी।

बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का बुधवार को गोवा में निधन हो गया है। 59 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली है। बता दें कि उन्होंने गोव स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली है। वेंडेल रॉड्रिक्स डिजाइनर के साथ गे राइट्स, पर्यावरण जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी काम करते थे। इसके अलावा उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। बता दें कि वेंडेल रियल लाइफ में कई बार विवादों में भी आ चुके हैं।

वेंडेल रॉड्रिक्स ने एक बार ऐश्वर्या राय की ड्रेस पर सवाल उठाया था। वेंडेल ने पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके स्टाइलिस्ट पर सवाल उठाए थे। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने फ्लोरल प्रिंट की पर्पल रंग की ड्रेस पहनी थी। साथ ही उन्होंने फर के शूज कैरी किए थे।

ऐश्वर्या राय को इस ड्रेस में देखकर वेंडेल रॉड्रिक्स ने कमेंट किया कि आपके पास दुनिया की सबसे सुंदर लड़कियों में से एक चेहरा है और ये आप पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसे तैयार करते हैं और उसे कैसे कपड़े पहनाते हैं? इसके अलावा उन्होंने कहा कि ये अगले महीने होने वाले हैलोवीन का लुक है।

इसके अलावा उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के भी स्टाइल को लेकर कमेंट किया था। उन्होंने लिखा-प्रियंका ने ग्रैमी 2020 में समां बांध दिया। वाकई ये बहुत ही बोल्ड और ब्यूटीफुल है रॉल्फ। इसमें नेकलाइन लॉस एंजेलिस से शुरू होकर क्यूबा तक जाती है। बहुत पसंद आया।" वहीं वेंडेल रॉड्रिक्स ने सोनम कपूर, कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण जैसे कई एक्ट्रेसेस के साथ काम कर चुके हैं।

वहीं उनके निधन की खबर फैलते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि अचानक वेंडेल रॉड्रिक्स के चले जाने पर बॉलीवुड स्टार्स लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर शोक जता रहे हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।