लाइव टीवी

Video:जब दौड़कर सुशांत सिंह राजपूत ने करण जौहर को लगाया था गले, माथे पर किया था किस

Updated Jul 19, 2020 | 06:07 IST

Sushant Singh Rajput And Karan Johar Video: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद करण जौहर फैंस के निशाने पर है। करण और सुशांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें सुशांत करण को गले लगा रहे हैं।

Loading ...
Karan Johar, Sushant Singh Rajput
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करण जौहर निशाने पर है।
  • सुशांत सिंह राजपूत और करण जौहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में सुशांत करण जौहर को गले लगाकर किस कर रहे हैं।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद करण जौहर उनके फैंस और सेलेब्स के निशाने पर हैं। कई फैंस का आरोप है कि नेपोटिज्म के कारण ही सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में चले गए थे। अब सुशांत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह करण को गले लगाते हुए किस कर रहे हैं। 

सुशांत की ये वीडियो कलर्स टीवी के रिएलिटी शो India's Got Talent की है। सुशांत इस शो में सारा अली खान के साथ अपनी फिल्म केदारनाथ का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। वहीं, करण जौहर इस शो के जज हैं।

 शो की होस्ट भारती सिंह सुशांत सिंह राजपूत की अपने को-होस्ट रित्विक धनजानी के साथ रेस कराती हैं। सुशांत इसके बाद करण जौहर के पास दौड़कर आते हैं और उन्हें गले लगाते हैं।   सुशांत करण को गले लगाकर उनके सिर पर किस करते हैं।

ट्रोलिंग से परेशान हैं करण जौहर 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ट्रोलिंग से काफी परेशान है। इस कारण उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी भी बना ली है। यही नहीं, करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक प्राइवेट अकाउंट भी बनाया है। 

 करण जौहर के नाम का एक अकाउंट 'करण अफेयर्स' (karanafffairs) दिखाई दिया है।  इस अकाउंट को 21 लोगों फॉलो कर रहे हैं। इसे  शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता और एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी फॉलो कर रहे हैं। 

बच्चों को मिल रही है धमकी 
करण जौहर के एक करीबी दोस्त ने बताया कि सुशांत की मौत के बाद वह पूरी तरह से टूट गए हैं। करण के बच्चों को मौत की धमकी मिल रही है और उनके करीबियों पर निर्दोष होने के बावजूद हमला किया जा रहा है। 

उनके करीबी दोस्त ने बताया, 'करण के तीन साल के जुड़वां बच्चों को मौत की धमकी मिल रही है। अनन्या पांडे जैसे किसी व्यक्ति का सुशांत के साथ कोई संबंध नहीं है, उसे सुशांत की मौत को लेकर ट्रोल किया जा रहा है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।