लाइव टीवी

Dhoom 4: क्या धूम 4 में नजर आएंगे अक्षय कुमार? यश राज फिल्म्स ने दिया ये जवाब

Updated Oct 25, 2019 | 14:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हाल ही में एक आर्टिकल में कहा गया था कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) यश राज फिल्म्स की फिल्म धूम 4 (Dhoom 4) में नजर आएंगे। अब YRF ने इस खबर की सच्चाई बताई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Akshay Kumar
मुख्य बातें
  • धूम 4 में स्टारकास्ट अब तक नहीं है फाइनल
  • धूम 4 में अक्षय कुमार नहीं आएंगे नजर
  • यश राज फिल्म्स ने किया कंफर्म

यश राज फिल्म्स की फिल्म धूम जबरदस्त हिट थी। धूम की सीरीज की आखिरी फिल्म धूम 3 को रिलीज हुए 6 साल हो गए है। फैंस लंबे वक्त से इस सीरीज की नई फिल्म यानि धूम 4 का इंतजार कर रहे हैं। साल 2015 में यश राज फिल्म्स ने  Dhoom Reloaded - The Chase Continues (धूम रीलोडेड - द चेज कन्टिन्यूज) नाम से एक टीजर रिलीज किया था। जिससे पता चलता है कि वे धूम 4 लेकर आने वाले हैं। हालांकि इतने वक्त बाद भी अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हाल ही में इसके लिए अक्षय कुमार का नाम सामने आ रहा था।

दरअसल एक अखबार ने अपने आर्टिकल में लिखा था कि धूम 4 के लिए अक्षय कुमार और वाईआरएफ के हैड आदित्य चोपड़ा के बीच बातचीत चल रही है। लेकिन अब इस दावे को प्रोडेक्शन हाउस ने खारिज किया है और उन्होंने इस आर्टिकल को गलत बताया है।

यश राज फिल्म्स ने अपने बयान में कहा, 'आज के मिड-डे में छपा आर्टिकल 'Dhoom to get Khiladi’s touch?' बिल्कुल गलत और आधारहीन है। धूम हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण फ्रेंचाइजी है, लेकिन फिलहाल हमारे पास धूम 4 के लिए कोई आइडिया या स्क्रिप्ट नहीं है। हम किसी भी तरह के सवाल को स्पष्ट करने के लिए उपलब्ध हैं। और आपसे ये अनुरोध करते हैं कि इस तरह की स्टोरीज से पहले हमसे जांच कर लें।'

आपको बता दें कि अक्षय से पहले धूम 4 के लिए अब तक शाहरुख खान, सलमान खान और रणवीर सिंह के नाम भी सामने आ चुके हैं। लेकिन ये सब कोरी अफवाह साबित हुई। धूम सीरीज की पहली फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। जिसमें अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा, जॉन अब्राहम, ईशा देओल और रिमी सेन नजर आए थे। इसके बाद 2006 में धूम 2 आई, जिसमें अभिषेक और उदय के साथ ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन थे। वहीं धूम 3 में आमिर खान और कटरीना खान लीड रोल में थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।