लाइव टीवी

Alka Yagnik Birthday: ओसामा बिन लादेन भी था अलका याग्निक का फैन, घर से मिली थी गानों की एल्बम

Updated Mar 20, 2020 | 06:23 IST |

Alka Yagnik Birthday: 80 और 90 के दशक की पॉपुलर सिंगर अलका याग्निक आज (20 मार्च) अपना बर्थडे मना रही हैं। महज 14 साल में डेब्यू करने वालीं अलका याग्निक का फैन ओसामा बिन लादेन भी था। जानिए लाइफ के Facts...

Loading ...
1/ 6

80 और 90 के दशक की पॉपुलर सिंगर अलका याग्निक आज (20 मार्च) अपना बर्थडे मना रही हैं। अलका याग्निक ने 1100 से अधिक गाने गाए हैं। उन्होंने महज सात साल की उम्र में रेडियो कोलकाता के लिए गाना शुरू किया था। 90 के दशक में अलका याग्निक ने कुमार सानू के साथ मिलकर कई हिट गाने दिए थे।  
 

2/ 6

अलका याग्निक जब 10 साल की थीं तो वह मुंबई आ गई थीं। महज 14 साल की उम्र में फिल्म ‘पायल की झंकार’ में पहली बार गाना गाया था। उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट फिल्म तेजाब में गाया गाना एक दो तीन था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।   

3/ 6

 अल कायदा का आतंकी और 9/11 हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन भी अलका याग्निक का बहुत बड़ा फैन था।  अमेरिका की जांच ऐजेंसी सीआईए के मुताबिक पाकिस्ताने के एबोटाबाद स्थित लादेन के घर से कुमार सानू, अलका याग्निक और उदित नारायण के गानों के संकलन मिले थे।
 

5/ 6

आमिर खान इस दौरान अलका याग्निक को घूर-घूर कर देख रहे थे। इसके अलका अनकंफर्टेबल हो गई थीं। थोड़ी देर बाद उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने आमिर खान को रिकॉर्डिंग स्टूडियो से बाहर जाने को कहा। बाद में जब अलका याग्निक को पता चला कि आमिर खान फिल्म के हीरो हैं तो उन्होंने उनसे सॉरी कहा। 

6/ 6

 पर्सनल लाइफ की बात करें तो अलका याग्निक ने नीरज कपूर से शादी की थी। अलका याग्निक की एक बेटी भी हैं जिनका नाम सायशा है। सायशा ने साल  2018 में अमित देसाई से शादी की थी। इससे पहले दोनों ने साल 2017 में सगाई की थी।   
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।