लाइव टीवी

Top Actors trend On Twitter: अमिताभ बच्चन से लेकर महेश बाबू तक, ये एक्टर्स हैं साल 2019 के टॉप ट्विटर ट्रेंड

Updated Dec 12, 2019 | 20:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Top Actors trend On Twitter: साल 2019 का ये आखिरी महीना है। इस साल बॉलीवुड स्टार्स के लिए बेहद खास रहा। बता दें कि इस साल कई एक्टर्स हैं, जो सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में बने रहें।

Loading ...
Amitabh Bachchan
1/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

हाल ही में ट्विटर इंडिया ने अपने हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि इस साल यानी 2019 में किन बॉलीवुड स्टार्स पर सबसे ज्यादा बातचीत की गई, हैशटैग और लोगों ने ट्वीट किया। ट्विटर ने बॉलीवुड स्टार्स के अलावा स्पोर्ट्स और पॉलिटिशियन का भी लिस्ट जारी किया है। बॉलीवुड एक्टर की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अमिताभ बच्चन का आता है। बता दें कि एक्टर ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं ट्विटर पर उन्हें 39 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Akshay Kumar
2/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

अक्षय कुमार ने इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। हाउसफुल 4 एक्टर को ट्विटर पर 33 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

Salman Khan
3/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

इस लिस्ट में दबंग खान भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने यहां तीसरा स्थान हासिल किया है। एक्शन के अलावा एक्टर फैन फॉलोइंग के मामले में भी आगे हैं। उन्हें 38 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Thalapathy Vijay
5/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड स्टार्स के अलावा तमिल एक्टर भी इस लिस्ट में शामिल है। तमिल एक्टर थलपति विजय ट्विटर पर काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने इस लिस्ट में पांचवां स्थान हासिल किया है और उन्हें ट्विटर 2.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

6/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

ग्रैमी और एकेडमी अवॉर्ड विनिंग सिंगर और म्यूजिशियन ए.आर रहमान ने इस लिस्ट में छठवां स्थान हासिल किया है। बता दें कि ट्विटर पर 22 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

7/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

रणवीर सिंह भी ट्विटर हैंडल पर टॉप 10 के लिस्ट में आते हैं। ट्विटर पर एक्टर को 13 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

8/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

अजय देवगन इस लिस्ट में आठवें स्थान पर आते हैं। बता दें कि एक्टर को ट्विटर पर 11.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

9/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू इस लिस्ट में 9वां स्थान हासिल करते हैं। एक्टर को ट्विटर पर 8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

10/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

वहीं तमिल एक्टर अटली का भी नाम सामने आता है। उन्होंने इस लिस्ट में दसवां स्थान हासिल किया है। ट्विटर पर उन्हें 2.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।