लाइव टीवी

एक बार फिर दिखा Ankita Lokhande का ग्लैमरस अवतार, तस्वीर देख फैंस ने किए ये सवाल

Updated Nov 07, 2019 | 13:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बेहद ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Loading ...
1/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से लोगों के दिल में खास जगह बनाने वाली अंकिता लोखंडे ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो लाल रंग के ड्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पोज और एक्सप्रेशन दोनों ही लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। बता दें कि उनकी इन तस्वीरों पर फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं। वहीं एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 
 

2/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

अंकिता इन दिनों नागिन 4 को लेकर काफी चर्चा में है। बताया जाता है कि नागिन 4 में अंकिता भी नजर आएंगी, लेकिन मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। वहीं एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख फैंस उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या वो नागिन 4 में नजर आएंगी।

3/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

सोशल मीडिया पर अंकिता को लाखों लोग फॉलो करते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के चाहने वालों की संख्या अब 1 मिलियन से ज्यादा है। ऐसे में उनकी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है।

5/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं जब उन्हें ग्लैमरस अवतार में देखा गया है। इससे पहले उन्होंने कई बार अपनी ग्लैमरस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं।

6/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

एक्टिंग के अलावा अंकिता अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ ब्रेकअप होने के बाद एक्ट्रेस इन दिनों विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं।

7/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

कुछ महीने पहले ही उन्होंने विक्की जैन के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

 

8/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

अंकिता लोखंडे फिल्म मणिकर्णिका के बाद बागी 3 में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस लगातार चर्चा में हैं।

 

9/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिलहाल एक्ट्रेस के किरदार को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

10/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

वहीं एक्ट्रेस रियल लाइफ में वेस्टर्न ड्रेस के साथ-साथ ट्रेडिशनल ड्रेस में भी काफी पसंद की जाती हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।