लाइव टीवी

अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा परिणीति चोपड़ा समेत इन सेलेब्स के लिए अहम है 2020, मंडरा रहा है करियर पर खतरा

Updated Jan 03, 2020 | 10:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

साल 2020 में बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। वहीं, इस साल कई सितारों का करियर दांव पर लगा है। जानिए उन सेलेब्स के बारे में जिन्हें 2020 में चाहिए एक हिट फिल्म...

Loading ...
Bollywood Celebs 2020
1/ 6

साल 2019 बॉक्स ऑफिस में अच्छे कंटेंट वाली फिल्मों ने करोड़ों कमाए। हालांकि, कुछ एक्टर्स इस साल को कभी याद नहीं करेंगे। 2019 के बाद इन सितारों के करियर पर खतरा मंडराने लगा है। इनमें पहला नाम परिणीति चोपड़ा का है। परी साल 2019 में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म जबरिया जोड़ी में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इससे पहले उनकी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड भी बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। परी अब इस साल फिल्म गर्ल ऑन द ट्रेन में नजर आएंगी। इसके अलावा वह बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक में भी काम कर रही हैं।

Bollywood Celebs 2020
2/ 6

परिणीति चोपड़ा के अपोजिट फिल्म इश्कजादे से डेब्यू कर चुके अर्जुन कपूर के लिए बीता साल काफी खराब रहा। अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड बुरी तरह फ्लॉप रही। इसके बाद अर्जुन फिल्म पानीपत में नजर आए। हालांकि, ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। अब 2020 में अर्जुन परिणीति के अपोजिट संदीप और पिंकी फरार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर नो एंट्री के सीक्वल में भी काम कर सकते हैं।
 

Bollywood Celebs 2020
3/ 6

 सोनाक्षी सिन्हा साल 2019 में कलंक, खानदानी शफाखाना और मिशन मंगल में नजर आई थीं। मल्टी स्टारर फिल्म कलंक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। वहीं, खानदानी शफाखाना का भी यही हाल रहा था। मिशन मंगल ब्लॉकबस्टर रही थी हालांकि, इस मल्टी स्टारर फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की परफॉर्मेंस छिप गई। इसके अलावा सोनाक्षी दबंग 3 में भी नजर आई हैं। 

5/ 6

सिद्धार्थ मल्होत्रा उन एक्टर्स में शामिल हैं जो सुपरहिट डेब्यू के बाद लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं। सिद्धार्थ पिछले साल जबरिया जोड़ी और मरजावां में नजर आए थे। इनमें मरजावां हिट रही थी। अब साल 2020 में वह कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा की बायोपिक शेरशांह में नजर आएंगे। 
 

6/ 6

सिद्धार्थ मल्होत्रा के खास दोस्त आदित्य रॉय कपूर का करियर आशिकी 2 के बाद से लगातार ढलान पर है। आदित्य साल 2019 में फिल्म कलंक में नजर आए थे। ऐसे में साल 2020 उनके करियर के लिए काफी अहम है। इस साल वह सड़क 2 और मलंग में नजर आएंगे।
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।