लाइव टीवी

सर्जरी ने बिगाड़ दिया था सलमान खान की एक्ट्रेस का चेहरा, अब सपा नेता की हैं बहू

Updated Apr 10, 2020 | 08:18 IST |

Ayesha Takia Birthday: सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड की एक्ट्रेस आएशा टाकिया आज अपना बर्थडे मना रही हैं।  आएशा टाकिया अपनी सर्जरी के कारण चर्चा में रही थीं। जानिए आएशा से जुड़े Facts...

Loading ...
1/ 6

वॉन्टेड, टार्जन द वंडर कार, शादी नंबर 1, डोर जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं आएशा टाकिया आज अपना बर्थडे मना रही हैं। आएशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल 1986 को चेम्बूर, मुंबई  में हुआ था। आएशा के पिता गुजराती और मां एंग्लो मुस्लिम हैं।

2/ 6

आएशा टाकिया ने अपना करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कॉम्प्लान के विज्ञापन से किया था। इस विज्ञापन में वह शाहिद कपूर के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वह फाल्गुनी पाठक के गाने ‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाये' में नजर आई थीं। वहीं, बॉलीवुड में उन्होंने डेब्यू फिल्म टार्जन द वंडर कार (2004) से किया था।

3/ 6

 आएशा टाकिया अपनी सर्जरी के कारण चर्चा में रही थीं। साल 2017 में वह एक कैफे के लॉन्च में पहुंची थीं। उस दौरान उनकी होठों की सर्जरी सामने आई थी। आएशा की लिप सर्जरी के कारण उनका चेहरा काफी बिगड़ गया था।  

5/ 6

आएशा टाकिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह समाजवादी पार्टी के सांसद अबु आजमी की बहू हैं। आयशा ने साल 2009 में अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की थी। दोनों का एक तीन साल का बेटा माइकल है। 

6/ 6

साल 2014 में आएशा टाकिया ने अपने ससुर अबु आजमी के रेप पर दिए बयान की निंदा की थी। आयशा ने ट्वीट किया था- 'मीडिया में मेरे ससुर का जो बयान सामने आया है, अगर वह सही है, तो मैं और फरहान इसे लेकर बेहद शर्मिंदा हैं। हम इस तरह की मानसिकता नहीं रखते। यह महिलाओं का अपमान है। यह बयान सही है तो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।'
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।