लाइव टीवी

अनुष्का शर्मा-करीना कपूर से ऐश्वर्या-शिल्पा तक, एक्ट्रेसेस ने इस अंदाज में की अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस

Updated Aug 30, 2020 | 14:03 IST |

Bollywood celebrities pregnancy announcement: अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग कपल पोज देकर प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। जानें करीना, शिल्पा और ऐश्वर्या सहित इन 8 एक्ट्रेस कैसे दी थी नन्हा मेहमान आने की खबर...

Loading ...
1/ 8

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर कर बताया है कि वो जनवरी 2021 में बेबी को जन्म देंगी। बेबी अनाउंटमेंस वाली तस्वीर में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक साथ कपल पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों ने इस खूबसूरत तस्वीर के जरिए फैन्स के साथ खुशखबरी शेयर की है। वैसे प्रेग्नेंसी बहुत ही पर्सनल चीजों में गिनी जाती है, खासकर भारत में जहां इस खबर को परिवार द्वारा बाहरी लोगों से कुछ महीनों तक छिपा कर रखा जाता है।

हमारी बॉलीवुड हस्तियां भी इसे फॉलो करती हैं। हालांकि बॉलीवुड अभिनेत्रियों की प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट आनी शुरू हो जाती हैं लेकिन वो अपने टाइम के मुताबिक ही इसकी अनाउंसमेंट करती हैं। इस अनाउंसमेंट के लिए वो खास और यूनिक तरीका चुनना पसंद करती हैं। सिर्फ अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ही नहीं इससे पहले भी कई सेलेब्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने खास अंदाज में अपने नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी शेयर की है। 

2/ 8

करीना कपूर खान की प्री और पोस्ट प्रेग्नेंसी सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही। जब करीना पहली बार 2016 में एयरपोर्ट पर अपने बेबी बंप को दुपट्टे से ढकती नजर आई थीं। इसी के बाद से अभिनेत्री के प्रेग्नेंस होने की अटकलें तेज हो गईं और यह महीनों तक चला। अंत में सैफ द्वारा खुद इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया गया। सैफ अली खान ने मीडिया को भेजे एक बयान में करीना के गर्भवती होने की घोषणा की थी। सैफ ने लिखा, 'मैं और मेरी पत्नी यह घोषणा करना चाहेंगे कि हम दिसंबर में अपने पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं। हम अपने फैन्स को उनके आशीर्वाद और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।' 

3/ 8

शिल्पा शेट्टी की प्रेग्नेंसी भी खूब चर्चाओं में रही। शिल्पा ने मिसकैरेज का भी सामना किया। 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी के बाद शिल्पा ने 2012 में पहले बच्चे को जन्म दिया। शिल्पा ने ट्वीट कर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। शिल्पा ने लिखा था, 'हां, हमारे परिवार के एक नया सदस्य जुड़ने जा रहा है। हम सभी के प्रश्नों की पुष्टि करते हैं। हम अपने जीवन के इस बेहद खूबसूरत दौर में सभी से आशीर्वाद चाहते हैं।'

5/ 8

ईशा देओल ने अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एंजॉय किया था। शॉपिंग से लेकर 2 बार गोद भराई सेलिब्रेशन, प्रेग्नेंसी फोटोशूट से लेकर ग्रीस में बाबूमून तक, अभिनेत्री ने इस फेस का खूब आनंद लिया था। ईशा देओल ने कुछ फोटोज सोशल मीडिया शेयर की थीं। बाद में मां हेमा मालिनी ने अपनी बेटी की प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की थी। हेमा ने लिखा, 'देओल्स और तख्तानीज इस बात की घोषणा करने के लिए बहुत खुश हैं कि ईशा देओल और भरत तख्तानी अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं। हम आप सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।' बाद में भरत तख्तानी ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की थी। 

6/ 8

एक्ट्रेस सेलिना जेटली दूसरी बार भी जुड़वां के साथ गर्भवती हुईं। सेलिना एक खूबसूरत बिकनी फोटो शेयर कर फैन्स को ये जानकारी दी थी। समुंदर किनारे बिकनी में शानदार तरीके से सेलिना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। सेलिना ने बताया था वो और उनके पति पीटर शुरुआत में चौंक गए थे कि वो फिर से जुड़वां बच्चों को पेरेंट्स बनने वाले हैं। लेकिन जल्द ही दोनों खुश हो गए। सेलिना ने अपने दूसरे ट्राइमेस्टर में प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।

7/ 8

अभिनेता नील नितिन मुकेश ने शादी की पहली सालगिरह के कुछ दिन बाद बच्चे के आने की खुशखबरी शेयर कर दी थी। नील ने पत्नी रुक्मिणी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर बताया था कि अब हम तीन हो जाएंगे। तस्वीरों में दोनों बच्चे के जूते को हाथ में पकड़े हुए दिख रहे हैं। जबकि दूसरी फोटो में एक पक्षी बच्चे को लेकर रहा था उसपर लिखा था जल्द ही डिलीवर होने वाला है। 

8/ 8

लीजा हेडन बॉलीवुड की उन चंद अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने मीडिया से बिना छुपाए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने अपनी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी। लीजा हेडन 2016 में अपने बिजनेसमैन डीनो लालवानी से शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही लीजा की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आ गई थी। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।