लाइव टीवी

Boman Irani Birthday: बचपन में इस बीमारी का शिकार थे बोमन ईरानी, फिल्मों में आने से पहले करते थे वेटर की नौकरी

Updated Dec 02, 2019 | 08:31 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Happy Birthday Boman Irani:  मुन्नाभाई एमबीबीएस के डॉक्टर अस्थाना, थ्री इडियट्स में वायरस जैसे यादगार किरदार निभा चुके बोमन ईरानी का आज बर्थडे है। फिल्मों में आने से पहले बोमन ईरानी वेटर की नौकरी किया करते थे।

Loading ...
1/ 6

 मुन्नाभाई एमबीबीएस के डॉक्टर अस्थाना, थ्री इडियट्स में वायरस जैसे यादगार किरदार निभा चुके बोमन ईरानी का आज बर्थडे है।  बोमन ने 42 साल की उम्र में डेब्यू किया था। एक्टर के साथ-साथ बोमन ईरानी एक अच्छे फोटोग्राफर भी हैं। 

2/ 6

बोमन ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत में काफी संघर्ष किया है। बोमन बचपन में Dyslexia नाम की बीमारी के शिकार थे। इसके अलावा वह काफी तुतलाकर बात किया करते थे। उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था।

3/ 6

 बोमन ईरानी ने ताज होटल में वेटर की नौकरी तक की थी। यहां उन्होंने दो साल तक वेटर के अलावा रूम सर्विस स्टाफ का भी काम किया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी मम्मी के साथ बेकरी की दुकान में 14 साल तक काम किया। 
 

5/ 6

बोमन ने करियर की शुरुआत फिल्‍म 'एवरीबडी सेज आई एम फाइन' से की थी। इसके अलावा उन्होंने कई एड फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें पहचान राजकुमार हिरानी की फिल्म मुन्नाभाई एमबीबएस से मिली थी।    
 

6/ 6

बोमन ईरानी की पर्सन लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1985 में जेनोबिया से शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे-दानेश और कयोज ईरानी हैं। इस साल बोमन ईरानी दोबारा दादा बने थे। उनके बेटे दानिश की पत्नी रिया ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था।
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।