लाइव टीवी

Boney Kapoor Birthday: जब श्रीदेवी-बोनी कपूर की शादी पर बोली थीं अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी

Updated Nov 11, 2019 | 08:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Boney Kapoor Birthday: बोनी कपूर 11 नवंबर को बर्थडे मना रहे हैं। बोनी कपूर की श्रीदेवी से पहले अर्जुन कपूर की मम्मी मोना शौरी से शादी हुई थी। मोना ने एक इंटरव्यू में पति की दूसरी शादी पर कई खुलासे किए थे।

Loading ...
1/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

मिस्टर इंडिया, रूप की रानी चोरों का राजा, नो एंट्री, वॉन्टेड जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर बोनी कपूर 11 नवंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। बोनी कपूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति हैं। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी। इससे पहले वह अर्जुन कपूर की मम्मी मोना शौरी से शादी की थी।   

2/ 6

मौना शौरी ने एक इंटरव्यू में शादी टूटने का दर्द शेयर किया था। डीएनए से बातचीत में मोना शौरी ने कहा था कि- बोनी कपूर के साथ मेरी अरेंज मैरिज थी। जब मैंने उनसे शादी की थी तो मेरी उम्र महज 19 साल थी।   

3/ 6

मोना कहती हैं- हमारी शादी केवल 13 साल पुरानी थी। यही वजह है कि जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो मुझे काफी धक्का लगा। बोनी को मेरी नहीं किसी और की जरूरत थी। दूसरा मौका देने के लिए अब कुछ भी नहीं बचा था क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थी।  

5/ 6

मोना के मुताबिक- मेरा बेटा अर्जुन और बेटी अंशुला उस वक्त स्कूल में थे। स्कूल में मेरे बच्चों को बुरे-बुरे तानों का सामना करना पड़ा था। मैं मजबूत रही और परिस्थिति को समझा। 1997 में स्टारडस्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी बोनी कपूर के शादी-शुदा होने के कारण नाराज थी।

6/ 6

स्टारडस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक बोनी कपूर मोना और बच्चों के साथ बाहर गए थे। ये सुनकर श्रीदेवी काफी गुस्सा हो गई थीं। बोनी कपूर के एक पड़ोसी ने स्टारडस्ट से कहा- श्रीदेवी को ये समझना चाहिए कि बोनी कपूर अपने बच्चों से काफी प्यार करते हैं। उन्हें बाहर ले जाने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।