लाइव टीवी

Dino Mora Birthday: बिपाशा बसु-डिनो मोरिया के फोटोशूट से मचा था बवाल, इन एक्ट्रेस के साथ भी रह चुका है अफेयर

Updated Dec 09, 2019 | 11:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Happy Birthday Dino Morea: राज फिल्म के एक्टर डिनो मोरिया 9 दिसंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। डिनो मोरिया कुछ हिट्स फिल्म के बाद लाइमलाइट से दूर चले गए। जानिए डिनो के बारे में कुछ Facts...

Loading ...
Dino Moreo Birthday
1/ 6

राज, गुनाह जैसी फिल्मों के एक्टर और सुपर मॉडल डिनो मोरिया 9 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। डीनो मोरिया का जन्म 1975 में बैंगलौर में हुआ। डिनो मोरिया ने साल 1999 में आई फिल्म प्यार में कभी-कभी से करियर की शुरुआत की थी। 
 

Dino Moreo Birthday
2/ 6

फिल्मों में आने से पहले डिनो साइंस फिक्शन सीरियल कैप्टन व्योम में काम कर चुके हैं। डिनो मोरिया ने पैसों और शौक के लिए मॉडलिंग करनी शुरू की थी। वह जब एक फैशन कंपनी के लिए मॉडलिंग किया करते थे तब उन्हें नोटिस किया गया। 
 

Dino Moreo Birthday
3/ 6

डिनो मोरिया ने बिपाशा बसु को साल 1996 से 2002  तक डेट किया था। दोनों की मुलाकात एक मॉडलिंग असाइनमैंट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया था। डिनो ने एक इंटरव्यू में कहा था मैंने मुंबई में पहली बार उसे डेट किया था।'

Dino Moreo Birthday
5/ 6

 डिनो मोरिया ने ब्रेकअप के बाद कहा था कि दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। डिनो का नाम बिपाशा के अलावा लारा दत्ता और रिया सेन से भी जुड़ा था। डिनो ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी को डेट किया था।

6/ 6

नंदिता करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की एक्स वाइफ हैं। साल 2016 में डिनो और नंदिता का ब्रेकअप हो गया था। फिल्में लगातार फ्लॉप होने के बाद डिनो ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। साल 2010 में वह खतरों के खिलाड़ी में नजर आए थे।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।