लाइव टीवी

Javed Akhtar B'day: जावेद अख्तर के बर्थडे पर थीम पार्टी, डॉन के रूप में दिखे फरहान तो रेखा बनीं ये एक्ट्रेस

Updated Jan 17, 2020 | 16:39 IST |

Javed Akhtar Birthday Theme Party: हाल ही में जावेद अख्तर के बर्थडे पर रेट्रो थीम पार्टी रखी गई। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स 1960/1970 के फिल्मी लुक्स में नजर आए।

Loading ...
1/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर आज यानि 17 जनवरी को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी मौके पर कल रात एक शानदार पार्टी रखी गई। पार्टी की थीम 1960/1970 फिल्मों की थी। इस दौरान सेलेब्स के लुक्स देखने लायक थे। पुराने जमाने का फैशन और पॉपुलर स्टार्स की तरह सेलेब्स का लुक देखकर आपकी भी फिल्मी यादें ताजा हो जाएगीं। यहां जावेद और शबाना आजमी का अंदाज देखने लायक था। दोनों यहां मैचिंग रेड पोलका डॉट शर्ट्स में नजर आए। शबाना ने अपने लुक को डेनिम जैकेट से लेयर किया और रेड हैडबैंड लगाया। 

2/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

फरहान अख्तर का लुक देखने लायक था। वे यहां डॉन के अंदाज में नजर आए। उन्होंने पॉपुलर गाने 'खायके पान बनारस वाला' से अमिताभ बच्चन के लुक को रीक्रिएट किया।

3/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

पार्टी में आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव भी पहुंचे। हालांकि वे थीम के हिसाब से ड्रेसअप नहीं हुए थे।

5/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर यहां एक ब्लू एम्बेलिश्ड बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

6/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा का भी पार्टी में परफेक्ट रेट्रो लुक नजर आया।

7/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी में बोनी कपूर ने फिल्म जंगली में शम्मी कपूर के लुक को रीक्रिएट किया।

8/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

पार्टी में विपुल अमृतलाल शाह दीवार में अमिताभ बच्चन के रूप में दिखे, वहीं शेफाली शाह, जीनत अमान की तरह नजर आईं। आशुतोष गोवारीकर और सुनीता गोवारीकर भी रेट्रो थीम में ढले दिखे।

9/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

जोया अख्तर, स्वरा भास्कर और मनीष मल्होत्रा का स्टाइल जबरदस्त लग रहा था।

10/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

दिव्या दत्ता इस पार्टी में फिल्म मुकद्दर का सिकंदर में रेखा के लुक में नजर आईं। उनका ये लुक देखने लायक था।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।