लाइव टीवी

शिल्पा शेट्टी से लेकर माहिरा खान तक, ये 9 एक्ट्रेस कर चुकी हैं शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू

Updated Jul 28, 2020 | 18:49 IST |

बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान का पिछले कई दशक से फिल्म इंडस्ट्री में जलवा कायम है। उनके साथ कई एक्ट्रेसेस अपना फिल्मी करियर शुरू कर चुकी हैं। इनमें से कई अभी भी चमक रही हैं तो कुछ गुमनाम हो गई हैं।

Loading ...
1/ 10

बॉलीवुड में किसी कलाकार के संघर्ष कि कहानी काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि उसकी शुरुआत कैसी रही। माना जाता है कि अगर किसी कलाकार की शुरुआत किसी सुपर स्टार के साथ हुई है तो बॉलीवुड में अगले ब्रेक के लिए उसे ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता। वहीं, अगर शुरुआत शाहरुख खान जैसे सुपर स्टार के साथ हो तब तो यह बात और भी सही साबित होती है। 

शाहरुख खान के साथ अभी तक जितनी भी अभिनेत्रियों ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है, उनमें से ज्यादातर ने इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाया है। आइए जानते हैं उन 9 अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किंग खान के साथ किया था।

2/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

शिल्पा शेट्टी (बाजीगर,1993)

मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी साल 1993 में रिलीज हुई बाजीगर फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था।

 

 

3/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

'सुचित्रा कृष्णमूर्ति (कभी हां कभी ना, 1994)

कभी हां कभी ना' कुंदन शाह द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में सुचित्रा कृष्णमूर्ति, शाहरुख खान और दीपक तिजोरी मुख्य भूमिका में थे। 

5/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

प्रिती जिंटा (दिल से,1998)

दिल से 1998 की मणिरत्नम द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म है। इस फिल्म में मुख्य किरदार शाहरुख खान, मनीषा कोहिराला और प्रिती जिंटा ने भिनाया था। इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

6/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

हर्षिता भट्ट (अशोका, 2001)

2001 में आई फिल्म अशोका को संतोष सिवान ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, करीना कपूर और हर्षिता भट्ट अहम रोल में थे।

7/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

गायत्री जोशी (स्वदेश, 2004)

आशुतोष गोवारिकर की निर्देशित फिल्म 'स्वदेश' एक ऐसे व्यक्ति की कहानी पर आधारित थी जो विदेश की नौकरी छोड़कर गांव के लिए कुछ करना चाहता है। इसमें मुख्य किरदार शाहरुख खान और गायत्री जोशी ने निभाया था।

8/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

दीपिका पादुकोण (ओम शांती ओम, 2007)

2007 में आई इस फिल्म को फराह खान ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण थे। इस फिल्म ने बॉलीवुड में दीपिका के लिए रास्ते खोल दिए थे।

9/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

अनुष्का शर्मा (रब ने बना दी जोड़ी, 2008)

इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित किया गया था। यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने दमदार एक्टिंग की थी।

10/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

माहिरा खान (रईस, 2017)

रईस गुजरात में शराब के तस्करी पर आधारित एक्शन थ्रिलर बॉलीवुड फिल्म थी। इसका निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया। फिल्म में लीड रोल में शाहरुख खान और माहिरा खान नजर आए थे।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।