लाइव टीवी

Kangana Ranaut Birthday: जब रंगोली चंदेल ने किया था खुलासा- 'एसिड अटैक के बाद मेरे जख्म धोती थीं कंगना रनौत'

Updated Mar 23, 2020 | 09:20 IST |

Kangana Ranaut Birthday: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने अपने एसिड अटैक की कहानी शेयर की थी। रंगोली ने बताया कैसे कंगना ने उनकी मदद की...

Loading ...
1/ 6

बॉलीवुड की क्वीन और पद्मश्री से सम्मानित एक्ट्रेस कंगना रनौत 23 मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं। कंगना सबसे बेबाक एक्ट्रेस में मानी जाती हैं। कंगना का जन्म हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुआ था। कंगना की मम्मी स्कूल टीचर और पिता बिजनेसमैन थे।  

2/ 6

 कंगना रनौत एक्ट्रेस नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं। हालांकि, वह 12वीं क्लास में फेल हो गई थीं। कंगना ने अपने करियर की शुरुआत में काफी स्ट्रगल किया था। उन्होंने साल 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर से करियर की शुरुआत की थी।  
 

3/ 6

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर अपने बयान के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। रंगोली अक्सर अपनी बहन का सपोर्ट करती हैं। रंगोली एक एसिड अटैक सरवाइवर भी हैं।

5/ 6

रंगोली ने बताया कि कंगना रनौत उनके जख्मों को धोया करती थी। रंगोली ने लिखा कि वह दिन-रात काम कर ट्रीटमेंट के पैसे दिया करते थे। कई साल संघर्षों के बाद जब चीजें सही हुई तो तुमने मेरी गोद पर सिर रखकर काफी रोई। 
 

6/ 6

रंगोली एक वक्त रंगोली ने कहा था कि उन्हें कंगना के साथ शर्मिंदगी महसूस होती थी। रंगोली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कंगना को फैशनेबल दिखना का शौक लग गया था। वह काफी अजीब कपड़े जैसे शॉर्ट पैंट्स, व्हाइट शर्ट और हैट पहनकर घूमा करती थीं। उसके ड्रेसिंग सेंस के कारण उसे लोग लेडी डायना कहते थे। ऐसे में मैं उसके साथ जाना अवॉइड करती थीं। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।