लाइव टीवी

Konkona Sen B'day: सड़कों पर नुक्कड़ नाटक किया करती थीं कोंकणा सेन शर्मा, शादी से पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट

Updated Dec 03, 2019 | 09:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Konkona Sen Sharma Birthday: लीक से हटकर किरदारों के जरिए अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा का आज बर्थडे है। जानिए उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ अहम बाते।

Loading ...
Konkana Sen Sharma
1/ 6

पेज 3, मिर्च, लिप्स्टिक अंडर मॉय बुर्का, वेक अप सिड जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा का 3 दिसबंर को बर्थडे हैं। कोंकणा  जानी-मानी डायरेक्टर अपर्णा सेन की बेटी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में आई बंगाली फिल्म 'एक जे आछे कन्या' से की थी।

Konkana Sen Sharma
2/ 6

कोंकणा को पहचान रितुपर्ण घोष की मूवी 'तितली' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में उनकी मम्मी अपर्णा सेन भी थीं। वहीं, बॉलीवुड में उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म मिस्टर एंड मिसेज अय्यर से डेब्यू किया था। पेज 3 के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।
 

Konkana Sen Sharma
3/ 6

कोंकणा के एक्टिंग टैलेंट को उनकी मम्मी अपर्णा सेन ने बचपन में ही पहचान लिया था। पढ़ाई के दौरान वह दिल्ली में उन्होंने कई बार नुक्कड़ नाटकों में हिस्सा लिया। यहां पर वह एक थिएटर ग्रुप से भी जुड़ी हुई थीं।  
 

Konkana Sen Sharma
5/ 6

कोंकणा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। कोंकणा सेन ने रणवीर शौरी से साल 2010 में  शादी की थी। इससे पहले दोनों लिव इन रिलेशन में रहे थे। हालांकि, दोनों साल 2015 में अलग हो गए थे। 
 

6/ 6

कोंकणा सेन का नाम इस साल विवादों में भी रहा था। दरअसल साल 2019 के चुनाव से पहले कई फिल्मी सितारों ने लेटर लिखकर भाजपा और पीएम मोदी को वोट न देने की अपील की थी। इसमें कोंकणा ने भी साइन किए थे। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।