लाइव टीवी

Nushrat Bharucha Pics: नुसरत भरूचा ने शेयर की वेकेशन की तस्वीरें, समंदर में बिकिनी पहन हॉट अंदाज में आईं नजर

Updated Oct 05, 2019 | 21:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

फिल्म ड्रीम गर्ल के हिट होने के बाद एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इनदिनों वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की खास तस्वीरें शेयर की हैं।

Loading ...
Nushrat Bharucha
1/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की हाल ही में रिलीज फिल्म ड्रीम गर्ल बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म में उनके अपोजिट आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आए थे। राज शांडिल्य द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में दोनों एक्ट्रेसेस ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। फिल्म हिट होने के बाद सेलिब्रेशन तो बनता है। ऐसे में नुसरत इन वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर वेकेशन की खास तस्वीरें शेयर की हैं। 

 

 

Nushrat Bharucha
2/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

एक्ट्रेस इन दिनों थाईलैंड में अपने गर्ल गैंग के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस यहां अपने सबसे अच्छे दोस्त के बैचलरेट पार्टी को एन्जॉय करने पहुंची हैं।

Nushrat Bharucha
3/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

तस्वीरों में एक्ट्रेस समुद्र के किनारे बिकनी में एन्जॉय करते हुए दिख रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिकिनी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो बेहद हॉट नजर आ रही हैं।

5/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

ड्रीम गर्ल के बाद एक्ट्रेस जल्द हंसल मेहता की फिल्म तुर्रम खान में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वो राजकुमार राव के अपोजिट दिखेंगी। फिलहाल एक्ट्रेस छुट्टियों पर हैं। वहां से आने के बाद तुर्रम खान से जुड़े बाकी काम को खत्म करेंगी।

6/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

बिकिनी के अलावा नुसरत भरूचा ग्रीन कलर के मैक्सी ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। तस्वीर को शेयर करने के बाद फैंस लगातार इसे लाइक कर रहे हैं। बता दें कि अब तक इस तस्वीर को 299,860 लोगों ने लाइक किया है।

7/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

फिल्म जय संतोषी मां से डेब्यू करने के बाद नुसरत भरूचा ने 'ताजमहल' और ‘लव सेक्स और धोखा’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन एक्ट्रेस को पॉपुलैरिटी फिल्म प्यार के पंचानामा से मिली थी। इस फिल्म में वो कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आईं थी।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।