लाइव टीवी

Pankaj Kapoor Birthday: जब 16 साल की नीलिमा अजीम को दिल दे बैठे थे पंकज कपूर, नौ साल बाद टूट गई थी शादी

Updated May 29, 2020 | 08:54 IST |

Pankaj Kapoor Birthday: शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर 29 मई को अपना 66वां बर्थडे मना रहे हैं। पंकज कपूर ने साल 1975 में शाहिद कपूर की मम्मी नीलिमा अजीम से शादी की थी। जानिए पंकज कपूर की लाइफ के किस्से...

Loading ...
1/ 6

 शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर 29 मई को 66 साल के हो गए हैं। 1954 में पंजाब के लुधियाना में जन्में पंकज कपूर ने करमचंद, ऑफिस-ऑफिस सहित कई टीवी सीरियल में काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में श्याम बेनेगल की फिल्म आरोहन से की थी।  

2/ 6

 पंकज कपूर ने इसके बाद गांधी, मंडी, जाने भी दो यारों, रोजा, मकबूल जैसी फिल्मों में काम किया है। पंकज स्कूल और कॉलेज के दौरान थिएटर में काफी एक्टिव थे। पंकज पढ़ाई में काफी अच्छे थे और साल 1973 में इंजीनियरिंग के एग्जाम में उन्होंने टॉप किया था।
 

3/ 6

पंकज के घरवालों ने उनका सपोर्ट किया था। इसके बाद उन्होंने 19 साल में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया था। इसके बाद उन्होंने रिपर्टरी में नौकरी कर ली। हालांकि, गांधी फिल्म के कारण उनकी नौकरी चली गई। 
 

5/ 6

नीलीमा अजीम और पंकज कपूर साल 1984 में अलग हो गए थे। पिंकविला से बातचीत में नीलिमा अजीम ने कहा- 'मैं ये कहना चाहती हूं कि अलग होने का फैसला मेरा नहीं था। ये एक सच्चाई थी। वह (पंकज कपूर) अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए थे। ये बात पचा पाना मेरे लए काफी मुश्किल था।'

6/ 6

नीलिमा अजीम के बाद पंकज कपूर ने एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक से शादी की थी।  सुप्रिया और पंकज कपूर के दो बच्चे हैं। सुप्रिया और पंकज कपूर की पहली मुलाकात 1986 में हुई थी। दोनों ने फिल्म अगला मौसम में साथ काम किया था। 
 

 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।