लाइव टीवी

बिग बॉस में सलमान खान से भिड़ गई थीं पूजा बेदी, सौतेली मां को कभी कहा था डायन

Updated May 11, 2020 | 09:25 IST |

Pooja Bedi Birthday: 90 के दशक की एक्ट्रेस और बिग बॉस 5 की कंटेस्टेंट पूजा बेदी आज यानी 11 मई को अपना बर्थडे मना रही हैं। पूजा बेदी अक्सर विवादों के कारण चर्चा में रहती हैं। जानिए पूजा के ये विवाद...

Loading ...
Pooja Bedi
1/ 6

बॉलीवुड एक्ट्रेस, टीवी होस्ट और बिग बॉस सीजन 5 की कंटेस्टेंट पूजा बेदी 11 मई को अपना 47वां बर्थडे मना रही है। पूजा बेदी बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी और उनकी पहली वाइफ प्रोतिमा बेदी की बेटी हैं। पूजा ने साल 1991 में फिल्म 'विषकन्या' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें पहचान आमिर खान की फिल्म जो जीता वही सिकंदर से मिली।  
 

Pooja Bedi
2/ 6

 पूजा बेदी कई बार विवादों में रही हैं। पूजा ने अपनी सौतेली मां परवीन दूसांज  को डायन तक कहा था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था-'हर परी कथा में एक डायन या दुष्ट सौतेली मां होती है, मेरी अभी-अभी आई।' 

Pooja Bedi
3/ 6

 पूजा बेदी ने 90 के दशक में भारत के सबसे पहले सेंशुअल कंडोम ऐड में काम किया था। कामासूत्रा कंडोम के उस ऐड में उनके साथ मॉडल मार्क रॉबिनसन भी नजर आए थे। इसके अलावा वह सेक्स लाइफ को लेकर भी खुलकर बात करती हैं।
 

5/ 6

पूजा बेदी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने  साल 1994 में फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे- आलिया फर्नीचरवाला और बेटा उमर इब्राहिम है। आलिया ने इस साल सैफ अली खान के साथ फिल्म जवानी जानेमन से डेब्यू किया था। पूजा और फरहान शादी के नौ साल बाद यानी 2003 में अलग हो गए थे।
 

6/ 6

पूजा बेदी ने पिछले साल  अपने बॉयफ्रेंड बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रेक्टर से सगाई कर ली। गोवा के रहने वाले मानेक पूजा बेदी के स्कूल फ्रेंड हैं। पूजा और मानेक हिमाचल प्रदेश के द लॉरेंस स्कूल सनवार में पढ़े हैं। मानेक उनसे तीन साल सीनियर थे। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।