लाइव टीवी

स्कूल से निकलकर दर्जी का काम करते थे राजपाल यादव, इस मामले जा चुके हैं तिहाड़ जेल

Updated Mar 16, 2020 | 09:00 IST |

बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव 16 मार्च को 49वां बर्थडे मना रहे हैं। राजपाल यादव का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था। उन्होंने स्कूल से निकलने के बाद दर्जी का भी काम किया था। जानिए राजपाल यादव से जुड़े Facts...

Loading ...
1/ 6

बॉलीवुड के सबसे सफल कॉमेडियन में से एक राजपाल यादव 16 मार्च को अपना बर्थडे मना रहे हैं। राजपाल यादव ने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे रोल से की थी। राजपाल यादव को पहचान राम गोपाल वर्मा की फिल्म जंगल (2000) से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने एक आतंकवादी का किरदार निभाया था।  
 

2/ 6

राजपाल यादव का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था। उनके पिता के छह बच्चे थे, जिन्हें वह खेती कर पालते थे। स्कूल से निकलने के बाद राजपाल यादव ने दो साल तक कपड़े की फैक्ट्री में टेलरिंग का भी काम शुरू किया था। 
 

3/ 6

राजपाल यादव पढ़ाई-लिखाई में बेहद कमजोर थे। हालांकि, शुरुआत से उन्हें एक्टिंग का शौक था। उन्होंने साल 1994 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया था। 

5/ 6

राजपाल यादव तिहाड़ जेल भी जा चुके हैं। दरअसल राजपाल यादव ने एक फिल्म के लिए पांच करोड़ का लोन लिया था। हालांकि, आर्थिक तंगी के कारण वह इसे चुका नहीं पाए थे। राजपाल यादव ने चेक दिया जो बाउंस हो गया था। इस मामले में साल 2018 में राजपाल यादव तीन महीने तक तिहाड़ जेल रहे थे।  
 

6/ 6

राजपाल यादव की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने राधा यादव से शादी की थी। दोनों की मुलाकात कनाडा में हुई थी। राजपाल यादव और राधा के तीन बच्चे हैं। राजपाल यादव की सबसे छोटी बेटी का जन्म साल 2018 में नवरात्रि में हुआ था।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।