लाइव टीवी

Riya Sen Birthday: अक्षय खन्ना से लेकर उपेन पटेल संग रहा है रिया सेन का अफेयर, फोटोग्राफर से की थी शादी

Updated Jan 24, 2020 | 12:04 IST |

Summary: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन आज अपना बर्थडे मना रही हैं। रिया सेन का नाम अक्सर विवादों में रहा है। जानिए रिया की कॉन्ट्रोवर्सिज।

Loading ...
1/ 6

- स्टाइल, झंकार बीट्स जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस रिया सेन आज 24 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। रिया पॉपुलर एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं। उन्होंने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत फिल्म झंकार बीट्स से की थी।  
 

2/ 6

-रिया सेन उन स्टारकिड्स में से हैं जो पहली फिल्म हिट होने के बाद करियर में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में तक काम किया है। रिया अपनी पर्सनल लाइफ के कारण काफी चर्चा में रही थीं।

3/ 6

- रिया सेन का नाम इसके अलावा क्रिकेटर श्रीसंथ के साथ भी जुड़ गया है। उन्हें साल 2011 में कई बार साथ स्पॉट किया गया था। बाद में श्रीसंथ की शादी भुवनेश्वरी से हो गई। इस कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया।

5/ 6

- रिया सेन ने अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'लव यू हमेशा' में भी काम किया। इस फिल्म के दौरान दोनों करीब आए। हालांकि, ये फिल्म कभी भी रिलीज नहीं हो सकी।

6/ 6

- रिया सेन का नाम सलमान रशदी, अक्षय खन्ना और उपेन पटेल के साथ जुड़ चुका है। उपेन पटेल के साथ रिया सेन का एमएएस तक वायरल हुआ था। साल 2005 में फिल्म की पब्लिसिटी के लिए रिया ने खुद का एमएमएस लीक करवा दिया था। हालांकि, उन्होंने इसे झूठा बताया था।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।