लाइव टीवी

दबंग 3 में 34 साल छोटी इस एक्ट्रेस संग इश्‍क फरमाएंगे सलमान खान, देखें ग्‍लैमरस अंदाज

Updated Sep 25, 2019 | 15:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सुपरस्‍टार सलमान खान इन द‍िनों दबंग 3 की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। इस फ‍िल्‍म में वह एक नहीं बल्‍कि दो एक्ट्रेसेस से इश्‍क फरमाएंगे। इस फ‍िल्‍म में वह 34 साल छोटी महेश मांजरेकर की बेटी संग नजर आएंगे।

Loading ...
1/ 5

सलमान खान की फ‍िल्‍म दबंग 3 अगले साल 20 दिसंबर को रिलीज होनी है। सलमान इस फ‍िल्‍म की शूटिंग पूरी करने में लगे हुए हैं। खासबात ये है कि दबंग सीरीज की इस तीसरी फ‍िल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा के अलावा एक और अदाकारा होगी। यह अदाकारा हैं 19 साल की सई मांजरेकर। सई सलमान से 34 साल छोटी हैं।

2/ 5

महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर की दबंग 3 में एंट्री हो गई है। इस फ‍िल्‍म में सई और सलमान के बीच लव दिखाया जाएगा। दरअसल इस फ‍िल्‍म की कहानी की ऐसी दरकार है। सलमान खान अपनी फ‍िल्‍म दबंग 3 में जवां नजर आएंगे। इस बार चुलबुल पांडे को 18 साल से कम उम्र का भी दिखाया जाएगा। ऐसे में जवां सलमान का लव एंगल सई संग दिखाया जाएगा।

3/ 5

सई रियल लाइफ में काफी बोल्‍ड हैं। वह महेश मांजरेकर की दूसरी बीवी मेधा मांजरेकर की बेटी हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि पहले ये रोल महेश मांजरेकर की बड़ी बेटी और सलमान खान की पहली पसंद अश्वामि करने वाली थीं। लेकिन अश्वामि की अभी फिल्म इंडस्ट्री में आने की कोई योजना नहीं है। जिसके बाद ये रोल उनकी छोटी बहन सई को मिल गया। 

5/ 5

सई और सलमान हाल ही में एक अवॉर्ड समारोह में साथ नजर आए थे। सई काफी स्‍टाइलिश हैं और अपने लुक का खासा ध्‍यान रखती हैं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट दिलकश फोटोज से भरा हुआ है।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।