लाइव टीवी

Shruti Hassan Birthday: श्रुति हासन के जन्म के बाद हुई कमल हासन-सारिका की शादी, सौतेली मां से हो चुका है झगड़ा

Updated Jan 28, 2020 | 10:11 IST |

Shruti Hassan Birthday: साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन 28 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं।श्रुति हासन साउथ के सुपरस्टार कमल हसन और सारिका की बेटी हैं। जानिए श्रुति की लाइफ के Facts..

Loading ...
1/ 5

 साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन 28 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं।श्रुति ने अपने करियर की शुरुआत  साल 2000 में अपने पिता की फिल्म 'हे राम' से की थी। इस फिल्म में उनका केमियो रोल था।श्रुति ने अक्षय कुमार के साथ गब्बर इज बैक और जॉन अब्राहम के साथ वेलकम बैक में काम किया।
 

2/ 5

श्रुति हासन साउथ के सुपरस्टार कमल हसन और सारिका की बेटी हैं। श्रुति का जन्म माता-पिता की शादी से पहले हो गया था। श्रुति के जन्म के दो साल बाद यानी साल 1988 में कमल हासन और सारिका ने शादी की थी। 

3/ 5

कमल हासन और सारिका का साल 2004 में तलाक हो गया था। कमल हासन ने इसके बाद गौतमी तड़िमल्ला से शादी की थी। गौतमी और श्रुति हासन का झगड़ा भी हो चुका है। इस कारण फिल्म शाबाश नायडू की शूटिंग भी रोकनी पड़ी थी।  

5/ 5

एक्टिंग के अलावा श्रुति को पियानो बजाना काफी पसंद है।  श्रुति ने यूएसए से म्यूजिक की ट्रेनिंग ली है। वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो श्रुति हासन माइकल कोर्सल  को डेट कर रही थीं। दोनों का पिछले साल ब्रेकअप हो गया था। श्रुति हासन की एक छोटी बहन अक्षरा हासन भी हैं। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।