लाइव टीवी

Sunny Leone Birthday: एडल्ट स्टार से कॉमेडियन तक, डेनियल वेबर से पहले इन लोगों को डेट कर चुकी हैं सनी लियोनी

Updated May 13, 2020 | 09:21 IST |

Sunny Leone Birthday: सनी लियोनी आज यानी 13 मई को अपना 39वां बर्थडे मना रही हैं। एडल्ट स्टार से बॉलीवुड में कदम जमाने तक सनी लियोनी की लाइफ कई उतार चढ़ाव से भरी थी। जानिए सनी के अफेयर्स के बारे में...

Loading ...
1/ 6

सनी लियोनी आज यानी 13 मई को अपना 39वां बर्थडे मना रही हैं। सनी ने साल 2012 में फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सनी लियोनी का असली नाम किरनजीत कौर वोहरा था। उनका जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था।  
 

2/ 6

एडल्ट स्टार से बॉलीवुड में कदम जमाने तक सनी लियोनी की लाइफ कई उतार चढ़ाव से भरी थी। सनी लियोनी ने अपनी पॉकेट मनी के लिए बेकरी और एक टैक्स और रिटायरमेंट फर्म में भी काम किया था।
 

3/ 6

डेनियल वेबर से शादी से पहले सनी का अफेयर मेट एरिक्सन के साथ रह चुका है। सनी ने मेट एरिक्सन के साथ साल 2007 में एक साथ छह एडल्ट फिल्में साइन की थी। सनी और मेट एरिक्सन साल 2008 में  अलग हो गए थे।
 

5/ 6

सनी लियोनी की लाइफ पर आधारित वेब सीरीज के मुताबिक जब वह स्कूल में थी तो पहली बार रिलेशनशिप में आई थीं। उनके पिता  ने स्कूल में उन्हें किस करते पकड़ा था। इसके बाद उन्हें अपने पापा से काफी डांट पड़ी थी। 
 

6/ 6

 सनी लियोनी ने साल 2011 में डेनियल वेबर के साथ शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने काफी वक्त एक दूसरे को डेट किया था। सनी और डेनियल के तीन बच्चे हैं। उन्होंने साल 2017 को निशा कौर वेबर को गोद लिया था। वहीं, इसके बाद सरोगेसी के जरिए जुड़वा एशर और नोह को जन्म दिया था।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।