लाइव टीवी

Uday Chopra Birthday: वॉट्सऐप पर हुआ था उदय चोपड़ा-नरगिस फाखरी का ब्रेकअप, 47 साल की उम्र में हैं कुंवारे

Updated Jan 05, 2020 | 10:04 IST |

Uday Chopra Birthday: धूम फिल्म के एक्टर उदय चोपड़ा पांच जनवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। उदय चोपड़ा उन स्टारकिड्स में से हैं, जो हिट फिल्म के बावजूद लाइमलाइट से दूर चले गए। जानिए उदय चोपड़ा से जुड़े Facts...

Loading ...
1/ 6

फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके एक्टर उदय चोपड़ा पांच जनवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। उदय चोपड़ा आदित्य चोपड़ा के भाई हैं। मोहब्बतें के अलावा उदय ने धूम से पहचान मिली थी। हालांकि, कुछ हिट फिल्मों के बाद उदय लाइमलाइट से दूर चले गए।

2/ 6

 उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी के अफेयर ने एक वक्त काफी सुर्खियां बंटोरी थी। उदय चोपड़ा ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया। लेकिन, दोनों कई बार साथ स्पॉट किए गए थे। दो साल तक डेट करने के बाद नरगिस और उदय चोपड़ा का ब्रेकअप हो गया था।
 

3/ 6

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उदय चोपड़ा और नरगिस का ब्रेकअप वॉट्सऐप पर हुआ था। नरगिस फाखरी से ब्रेकअप के बाद उदय चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा था- काश मैं उसी इंटेंसिटी के साथ प्यार कर पाता जैसे मैं कुछ साल पहले किया करता था। वह एक ऐसी लड़की थी, जिसे सिर्फ चाहने से मैं जिंदा महसूस करता था।
 

5/ 6

उदय ने इसके अलावा गांजे को कानून मान्यता देने की भी अपील की थी। उदय चोपड़ा ने ट्वीट किया था कि भारत में मारीजुआना(गांजा) को कानूनन मान्यता दे देनी चाहिए, एक तो ये हमारे कल्चर का हिस्सा है। अगर इसे वैध बना कर इस पर टैक्स लगाया जाय तो काफी रेवेन्यू मिलेगा। साथ ही इसकी खरीद-फरोख्त में शामिल अपराध को भी खत्म किया जा सकेगा। 

6/ 6

उदय चोपड़ा रानी मुखर्जी के देवर हैं। बॉलीवुड से दूर जाने के बाद उन्होंने अपने पिता की कंपनी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया था।   

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।