लाइव टीवी

Urvashi Rautela Birthday: 15 साल की उम्र में उर्वशी को मिला था पहला बड़ा ब्रेक, देखें उनकी तब और अब की फोटोज

Updated Feb 25, 2020 | 09:07 IST |

Urvashi Rautela then and now photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का 25 फरवरी को जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर देखें उनकी तब और अब की फोटोज...

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेल आज यानी 25 फरवरी को अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने साल 2013 में फिल्म सिंह साब द ग्रेट से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली उर्वशी ने मिस डीवा 2015 खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने मिस यूनिवर्स पेजेंट 2015 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उर्वशी फिल्मी दुनिया का एक जाना-माना नाम है। वे अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांस के लिए भी जानी जाती हैं। पिछले कुछ वर्षों में उर्वशी पहले से काफी बदल गई हैं। आज उनके बर्थडे पर देखें  ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री से पहले उर्वशी रौतेला की कुछ पुरानी तस्वीरें। 

2/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

उर्वशी रौतेला को अपना पहला बड़ा ब्रेक 15 साल की उम्र में मिला विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक से मिला था। वे साल 2009 में मिस टीन इंडिया का टाइटल भी जीत चुकी हैं।

3/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

टीन मॉडल के रूप में वे लक्मे फैशन वीक, अमेजॉन फैशन वीक, दुबई फैशन वीक और बॉम्बे फैशन वीक जैसे कई नामी फैशन शोज में नजर आ चुकी हैं।

5/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

फिल्मों और फैशन शोज के अलावा उर्वशी कई म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा भी रही हैं। वे लव डोज, गल बन गई और बिजली की तार जैसे म्यूजिक वीडियोज में दिखी थीं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।