लाइव टीवी

Vidya Sinha Birthday:54 साल की उम्र में विद्या सिन्हा ने की थी दूसरी शादी, पैसे के लिए पति करता था मारपीट

Updated Nov 15, 2019 | 10:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Vidya Sinha Birthday: रजनीगंधा, पति पत्नी और वो की एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का आज 72वां बर्थडे है। विद्या का इसी साल 15 अगस्त के दिन निधन हो गया था। जानिए विद्या सिन्हा की लाइफ से जुड़े Facts...

Loading ...
1/ 6

वेट्रन बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का आज 72वां बर्थडे है। विद्या सिन्हा का इसी साल 15 अगस्त को निधन हो गया था। विद्या सिन्हा ने छोटी सी बात, रजनीगंधा, पति, पत्नी और वो जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा वह टीवी सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला में भी काम कर चुकी हैं।  

2/ 6

 विद्या सिन्हा के पिता  राणा प्रताप सिंह एक फिल्म प्रोड्यूसर थे। विद्या ने फिल्मों में आने से पहले ही साल 1968 में वेंकटश्वरन अय्यर से शादी कर ली थीं। ये शादी लगभग 28 साल तक चली थी। विद्या के पति का साल 1996 में निधन हो गया था। दोनों की एक बेटी जान्हवी है, जिसे विद्या ने गोद लिया था।

3/ 6

विद्या सिन्हा ने इसके बाद साल 2001 में 54 साल में महाराष्ट्र के नेताजी भीमराव सालुंके के साथ शादी की थी। हालांकि, इस शादी में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। विद्या के दूसरे पति ने उनसे पैसों की मांग करनी शुरू कर दी थी। 
 

5/ 6

विद्या सिन्हा फिल्म सत्यम शिवम सुन्दरम के लिए पहली पसंद थी। राज कपूर ने पहले इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस का रोल उन्हें ऑफर किया था। हालांकि, फिल्म की कॉसट्यूम से वह कंफर्टेबल नहीं थीं। ऐसे में उन्होंने मना कर दिया था।  

6/ 6

विद्या सिन्हा ने रेडिफ वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में बताया था- मैं राज कपूर को काफी अच्छे से जानती हूं। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक सपना था। हालांकि, मुझे अभी भी उनके साथ काम न करने का मलाल है।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।